फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers will increase children's knowledge with new technology

Karnal News: नई तकनीक से बच्चों का ज्ञान बढ़ाएंगे अध्यापक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers will increase children's knowledge with new technology
- राजकीय विद्यालय में चल रही निपुण हरियाणा मिशन के तहत कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन गणित विषय की अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स ने बच्चों को सिखाने के तरीकों पर चर्चा की।

संपर्क फाउंडेशन की जिला समन्वयक पूजा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राध्यापक करनैल सिंह बैंस प्रशिक्षण शिविर में विशेष तौर पर पहुंचे। समूह एक में अध्यापकों को प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर्स रविंद्र शिल्पी व मोनिका ने कहा कि बच्चा जन्म के बाद से ही आसपास की वस्तुओं को देखकर उनके चित्र अपने मन मस्तिष्क पर अंकित करने लग जाता है। स्कूल में प्रवेश के बाद उसके पास बहुत चित्रों, आकृतियां का भंडार हो जाता है।
विज्ञापन

वस्तुओं की संख्या के बारे में भी उसे कुछ-कुछ जानकारी हो जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के इस पूर्व ज्ञान को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए निर्धारित दक्षताओं के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना चाहिए। डॉ. बारूराम मंढान व नीतू कांबोज ने समूह दो की प्रशिक्षण कार्यशाला में कहा कि गणित विषय सभी विषयों का आधार है। उन्होंने कहा कि गणित ज्ञान के बिना बच्चों के विकास के रास्ते बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र चौधरी एवं सुनंदा समूह समूह के अध्यापकों से गणित विषय की दक्षताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गणित विषय को हिंदी सामाजिक विषय की तरह से नहीं पढ़ाया जा सकता। गणित विषय के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में गणित की अनेकों अवधारणाओं को स्पष्ट किया जा सकता है। उन्होंने रट्टा पद्धति का विरोध करते हुए कहा कि इससे बच्चा व्यवहारिक ज्ञान हासिल नहीं कर पाता।


मास्टर ट्रेनर कविता कविता रानी व निशा कांबोज ने कहा कि गणित विषय को क्रमबद्धता में निरंतर के साथ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे आसपास है वह हमें गणित के ज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है। कार्यशाला के विभिन्न क्रियाकलापों के संयोजन में शैलजा, रजत शर्मा, सुखविंद्र सिंह, युगलकिशोर, पूजा, गरिमा, अनिल आर्य, सविता, प्रियंका, रीना कांबोज, गरिमा और महिंद्र कुमार खेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed