फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taking the name of gangster Goldie Brar, demanded extortion of 1.5 crores from the middleman

Karnal News: यूपी का गन्ना खरीदने पर जताई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Taking the name of gangster Goldie Brar, demanded extortion of 1.5 crores from the middleman
- विधायक के सामने कई गांवों के किसानों ने चीनी मिल के बांड सर्वे पर उठाए सवाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। चीनी मिल की ओर से कराए जा रहे गन्ने के सर्वे को लेकर विधायक हरविंद्र कल्याण के सामने किसानों ने नाराजगी जाहिर की। किसानों ने कहा कि सहकारी चीनी मिल की क्षमतावृद्धि होने के बावजूद क्षेत्रीय किसानों को अपना गन्ना दूसरी मिलों को बेचना पड़ रहा है। चीनी मिल में उत्तर प्रदेश के कई गांवों को जोड़ दिया गया है, जिनका गन्ना खरीदा जा रहा है। इस मामले में विधायक ने चीनी मिल अधिकारियों से जानकारी मांगी है।
कुंजपुरा व करनाल ब्लॉक क्षेत्र के यमुना के सीमावर्ती सात गांवों के गन्ना किसान गांव ख़ैराजपुर में पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह के निवास पर इकट्ठे हुए। बुलाने पर यहां घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण भी पहुंचे। किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने करनाल चीनी मिल का नवीनीकरण किया। इसकी पेराई क्षमता बढ़ाई लेकिन बावजूद इसके क्षेत्रीय किसानों को अपना गन्ना दूसरी मिलों में लेकर जाना पड़ा है। चीनी मिल की ओर से किए जाने वाले सर्वे की ख़ामियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा, तब तक करोड़ों रुपये व्यय करके क्षमतावृद्धि का पूरा लाभ क्षेत्रीय किसानों को मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

चीनी मिल ने क्षेत्र में गन्ना बताकर यूपी के गांवों को करनाल शुगर मिल के साथ जोड़ दिया है, जो ठीक नहीं है। यूपी से आने वाले गन्ने की आड़ में वहां के व्यापारी भी सस्ता गन्ना ख़रीद कर करनाल मिल में बेचते हैं। विधायक ने किसानों की पूरी बात सुन अधिकारियों से बात की। उन्होंने इस मामले में विस्तार से जानकारी देने को कहा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि पूरी प्रक्रिया का विस्तार से अध्ययन किया जाएगा। जल्दी ही अधिकारियों के साथ बैठक करके ख़ामियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed