फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Supplier of 470 narcotic pills arrested

Karnal News: 470 नशीली गोलियों का सप्लायर काबू

Sun, 11 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 11 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Supplier of 470 narcotic pills arrested
करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने 470 नशीली गोलियों के मामले में शामिल दूसरे आरोपी यूपी सहारनपुर, गंगोह के कलंदर चौक गांव निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है। उसी ने नशीली गोलियों की सप्लाई की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में पहले आरोपी सादिक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 470 नशीली गोलियां एडनोक-एन (51.7 ग्राम) बरामद की थी। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सादिक नशीली गोलियां आरिफ से खरीदकर लाया था। इसी आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर गहनता से जांच कर रही है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed