फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunday night was the coldest of the season, fog will haunt

Karnal News: मौसम की सबसे ठंडी रही रविवार की रात, कोहरा सताएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Sunday night was the coldest of the season, fog will haunt
- एक दो दिन के बाद मौसम साफ होने की संभावना, शीतलहर रहेगी जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इस मौसम में रविवार की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक चला गया, जबकि शनिवार को ये तापमान चार डिग्री सेल्सियस था। दिनभर कोहरा छाया रहा। शाम को कुछ देर के लिए जरूर धूप दिखी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी एक-दो दिन और कोहरा सता सकता है, इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
शनिवार को दोपहर बाद धूप खिलने के बाद देर रात से ही घना कोहरा छा गया था, यही स्थिति रविवार को सुबह 11 बजे के बाद तक बनी रही। कोहरे की दृष्यता 50 मीटर के आसपास रही। रात को तो आलम ये रहा कि यातायात ठप सा हो गया। लंबी दूरी के वाहनों को हाईवे पर जहां तहां ढाबों पर वाहनों को रोकना पड़ा। किसी तरह रात को वहीं पर बिताया और सुबह दृष्यता बढ़ने के बाद यात्रा को शुरू करना पड़ा। रविवार को दिनभर कोहरा छाए रहने के कारण सर्दी में इजाफा हो गया। हालांकि शाम को सूर्य निकलने पर अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। रात को मौसम तो साफ हो गया, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन

बाजार पर दिखा असर
आईएमडी चंडीगढ़ की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात को करनाल का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। दिनभर शीतलहर का प्रकोप रहने का असर बाजार में सर्वाधिक दिखा। हालांकि रविवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी भी होती है, लेकिन जो दुकानें अक्सर खुली रहती हैं। कुछ सामान्य बाजार रविवार को खुलती हैं, उनमें भी दिन के समय सन्नाटा नजर आया। सेक्टर-12 में लगने वाले संडे मार्केट में भी ग्राहक कम ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवर्तनशील रहेगा मौसम
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान (सीएसएसआरआई) के मौसम पर्यवेक्षक के अनुसार अभी दो दिन और कोहरे की संभावना है, लेकिन सोमवार से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। शीतलहर फिलहाल जारी रह सकती है। मंगलवार से धुंध की स्थिति कम रहने, आसमान पर बादलों की आवाजाही में कमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को हल्की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि मौसम लगातार परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed