{"_id":"65246ed74c7aa15e7b0390b6","slug":"sumit-of-karna-city-won-gold-medal-in-yoga-karnal-news-c-18-knl1008-238008-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: योग में कर्ण नगरी के सुमित ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: योग में कर्ण नगरी के सुमित ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- हिसार में हुई थी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, कोच को भी मिला श्रेष्ठ जज का सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी के योग खिलाड़ी सुमित ने अपनी प्रतिभा का लोहा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मनवाया है। योग की अलग-अलग क्रियाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएगा। वहीं, खिलाड़ी की कोच सविता बुरा को भी प्रतियोगिता के दौरान श्रेष्ठ जज के सम्मान से नवाजा गया।
कोच सविता ने बताया कि चौथी हरियाणा स्टेट योगासन प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों हिसार के डीएन कॉलेज में हुआ था। जिसमें सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करनाल के सुमित ने अपने आयु वर्ग में सभी को टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक जीता। विजेता को हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सुमित कई वर्षों से योग अभ्यास कर रहा है और जिला स्तर पर भी कई पुरस्कार जीते हैं। इसे अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भेजा जाएगा। विदित हो कि सुमित बहुत ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और इसकी चैंपियनशिप की फीस भी कोच के द्वारा ही भरी जाती है। खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विजेता को सुनील शर्मा, उमेश नारंग और अंश चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। ब्यूरो