फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suggestions were sought to improve the city in the discussion over tea.

Karnal News: चाय पर चर्चा में मांगे शहर को बेहतर बनाने के लिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Suggestions were sought to improve the city in the discussion over tea.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद रविवार को फिर चाय पर चर्चा को निकले, उन्होंने नेहरू पैलेस में एक दुकान पर बैठक कर लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। इसके अलावा शहर की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे।
चाय पर चर्चा की शुरूआत भजन के साथ हुई। इसके बाद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि शहर को बेहतर बनाना उद्देश्य है, इसलिए प्रत्येक रविवार को आम लोगों के बीच से सुझाव लेंगे और जो बेहतर सुझाव होगा, उस पर कार्य किया जाएगा। चाय पर चर्चा कार्यक्रम किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का प्लेटफॉर्म है। कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने सुझाव दे सकता है। विधायक ने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा तक पहुंचाया है। इसलिए वह जनता के सेवक हैं और उनका प्रतिनिधि बनकर उनके हकों की आवाज हरियाणा विधानसभा में उठाउंगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी करनाल की जनता से विशेष लगाव है। वह उनके मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं। करनाल की जनता से जुड़ी जरूरी मांगों को तत्काल पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में नायब सिंह सैनी की डबल इंजन सरकार है। निगम चुनाव में जनता भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का कार्य करें ताकि नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता उनके लिए बराबर हैं। भाजपा का संगठन तय करेगा कि कौन प्रत्याशी बनाया जाएगा। मौके पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, रमेश मिड्डा, निशांत शर्मा, जगदीश सभरवाल, प्रमोद नागपाल आदि कई लोग मौजूद रहे।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed