फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will increase their creativity during winter holidays

Karnal News: सर्दी की छुट्टियों में रचनात्मकता बढ़ाएंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students will increase their creativity during winter holidays
 स्कूल में आयोजित परीक्षा देने जाते विद्यार्थी। फाइल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शिक्षा विभाग निदेशालय ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए एक से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इन छुट्टियों में बच्चे अपनी रचनात्मकता को भी धार देंगे। विभाग ने बाल वाटिका-तीन से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष विंटर होमवर्क पैकेट तैयार किया है, जिसे पूरा करने में परिवार के बड़े सदस्यों की भूमिका अहम होगी।

इस बार का होमवर्क परंपरागत कॉपी-किताबों तक सीमित नहीं है। विभाग के निर्देशों के अनुसार यह होमवर्क विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के अन्य बड़े सदस्यों के साथ मिलकर पूरा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्तिगत विकास, ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देना है। विंटर पैकेट में मुख्य रूप से हिंदी और गणित विषयों से संबंधित ऐसी गतिविधियां शामिल की गई हैं, जो बच्चों के सोचने और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाएंगी, इसमें कहानी सुनाना, चर्चा करना, प्रस्तुतिकरण और विचार-विमर्श जैसी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास वाली गतिविधियां शामिल हैं। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों में जीवन कौशल, लेखन और गणना करने में दक्षता आएगी।
विज्ञापन


गृहकार्य में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा
अधिकारियों ने बताया कि इस गृहकार्य में दी गई गतिविधियों को शीतकालीन मौसम और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, इसमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं होगा, जिसमें किसी प्रकार के अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता हो। यह विंटर पैकेट हिंदी व गणित प्रत्येक कक्षा के बच्चों के लिए तैयार किया गया है ताकि शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थी व्यस्त रहें और उनके ज्ञान में वृद्धि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इन बातों का ध्यान रखने के निर्देश-

- कार्य पत्रक में दिए गए विषय आधारित सभी कार्यों का पालन सुनिश्चित करना।

- माता-पिता द्वारा कार्य पत्रकों को पूर्ण करने में सहयोग करना।

- इन कार्य पत्रकों की समीक्षा शिक्षक द्वारा छुट्टियों के बाद कक्षा में की जाएगी।

---

विभाग की ओर से स्कूल में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। प्राथमिक कक्षाओं में बालवाटिका तीन से पांचवीं तक विशेष गृहकार्य दिया जाएगा। यह गृहकार्य बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग से करेंगे।
- ज्योत्सना मिश्रा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed