फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students were made aware of road safety and women's rights

Karnal News: छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला अधिकारों से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of road safety and women's rights
फोटो-- 103
विज्ञापन

- डॉ. गणेशदास डीएवी शिक्षण संस्थान में हुआ व्याख्यान

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हिंद एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन की ओर से डॉ. गणेशदास डीएवी शिक्षण संस्थान में घरेलू हिंसा व सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. राकेश संधू ने संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। आर्गेनाइजेशन के प्रधान अधिवक्ता सुरेश खन्ना ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। छात्राओं से आह्वान किया कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। घरेलू हिंसा पर रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

डॉ. करुणा अरोड़ा ने घरेलू हिंसा विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए गहन मंथन करने की आवश्यकता है। महिलाएं ही घरेलू हिंसा की ज्यादा शिकार हो रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि भारतीय संविधान और सरकार ने जो अधिकार महिलाओं को दिए हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें। साथ ही अपने कर्तव्यों को भी निभाएं। अन्याय के प्रति आवाज निर्भीक होकर उठाने के लिए तैयार रहें और चुनौतियों का सामना डटकर करें।
विज्ञापन


सुखबीर त्यागी ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालना जरूर करें। जब एक वाहन चालक लापरवाही बरतता है तो वह कई लोगों की जिंदगी मुश्किल में डाल देता है। देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए हमेशा अनुशासन में रहें और नियमों का पालना करें। एसएम कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कुंदनलाल शर्मा, लाजपत राय और लीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed