फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students promised to make the city a clean city

Karnal News: विद्यार्थियों ने शहर को स्वच्छ सिटी बनाने का किया वादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Students promised to make the city a clean city
- नगर निगम के सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम के सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत शुक्रवार को निगम की स्वच्छ भारत मिशन-शहरी टीम ने अल्फा इंटरनेशनल सिटी स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत कर विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनाने और शहर को स्मार्ट सिटी के साथ-साथ स्वच्छ सिटी बनाने का आह्रान किया। बच्चों ने हाथ उठाकर निगमायुक्त से वादा किया कि वे शहर को देश का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता और कूड़ा पृथक्करण से जुड़े कुछ सवाल किए और सबसे पहले सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को चॉकलेट देकर सम्मानित किया।
ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ को वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू व मलेरिया से बचाव तथा साफ हाथ, साफ-सुथरा घर, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ मौहल्ला, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल और स्वच्छ नालियां और जल स्त्रोत के बारे में जागरूक किया। इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना, कचरा पृथ्थकरण, घर से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करना, कचरे को डस्टबिन या कचरा संग्रहण वाहनों में डालना, गंदगी न करना, पांच प्रकार के डस्टबिन तथा अपने परिवार व आस-पास के लोगों को किस प्रकार स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समझाने के लिए पांच प्रकार के डस्टबिन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. त्रिदेवी उपाध्याय, वरिष्ठ संयोजक शालिनी अरोड़ा, संयोजक निधि शर्मा, अध्यापक सिमरजीत, नगर निगम से सफाई निरीक्षक ऊषा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed