फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students pelted stones at roadways bus, broke glass

Karnal News: छात्रों ने रोडवेज की बस पर किया पथराव, शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Students pelted stones at roadways bus, broke glass
घरौंडा। कुछ छात्रों ने स्थानीय विश्राम गृह के पास हरियाणा रोडवेज की बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। बस परिचालक की पुलिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सभी छात्र मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस बुधवार की शाम चंडीगढ़ से फरीदाबाद जा रही थी। इस दौरान बस करनाल आईटीआई चौक से करीब 15- 20 छात्र बस में सवार हो गए। घरौंडा तक उन छात्रों ने बस में पूरा उत्पात मचाया। वह कभी आपस में गाली गलौच करते तो कभी सवारी के साथ छेड़खानी करते रहे। जब परिचालक ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा तो वह उसके साथ भी कहा सुनी करने लगे। घरौंडा बस स्टैंड आने पर उन्होंने बस को रोक दिया और कुछ छात्र घरौंडा बस स्टैंड पर ही रुक गए वह कुछ छात्रों ने कहा कि वह पुराने बस स्टैंड पर उतरेंगे। बस को पुराने बस स्टैंड पर भी रोका गया और वह छात्र वहां नहीं उतरे। जैसे ही बस पुराने बस स्टैंड से आगे बढ़ी तो उन छात्रों ने बस को रोकने के लिए हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। और जैसे बस विश्राम गृह के समीप पहुंची तो ड्राइवर ने बस को रोक दिया और शेष छात्र बस से उतर गए और कुछ छात्रों ने पत्थर उठाकर बस के पिछले शीशे पर पथराव कर दिया। जिससे बस का शीशा टूट गया। इसके बाद सभी छात्र मौके से फरार हो गए। पथराव से टूटे बस के शीशे कई सवारियों पर गिर गए। गनीमत यह रही की कोई सवारी शीशा लगने से घायल नहीं हुई। बस चालक परिचालक ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईआरवी इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि विश्राम गृह के समीप हरियाणा रोडवेज की बस में कुछ छात्र की ओर से पत्थर बाजी करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed