फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students of government schools who were first in their class will get scholarship

अपनी कक्षा में प्रथम रहे राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools who were first in their class will get scholarship
सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को छात्रवृत्ति मिलेगी। राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक हजार रुपये और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को 1200 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। योजना का लाभ देने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ स्कूलों में इस स्कीम में पात्र विद्यार्थियों का डाटा शीघ्र एमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराएंगे। डाटा एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के लिए विभागीय आईटी सेल द्वारा स्कीम का लिंक पहले ही उपलब्ध करवाया जा चुका है। जिले के 779 राजकीय स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक करीब एक लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से अपनी कक्षा में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

अगले वर्ष भी मिलेगी छात्रवृत्ति
विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, छात्रवृत्ति वर्ष 2021-22 में अपनी कक्षा में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को देने के निर्देश हैं। इसी तरह से अगले वर्ष यानी सत्र 2022-23 में जो विद्यार्थी प्रथम रहेंगे, उन्हें भी इतनी ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। यदि स्कूल लड़कों का है तो केवल प्रथम स्थान पर रहने वाले लड़के को और यदि लड़कियों का है तो लड़की को छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं यदि स्कूल को-एजूकेशन है, तो प्रत्येक कक्षा में टॉपर एक लड़के और एक लड़की को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली आईडी नंबर भी देना होगा
शिक्षा निदेशालय ने ये भी आदेश जारी किए है कि पोर्टल पर विद्यार्थी का नाम अपलोड करते समय इनकी फैमिली आईडी का नंबर भी साथ दें। इसके बिना विद्यार्थियों को किसी भी तरह की छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी। यही नियम सत्र 2022-2023 के लिए भी हैं। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी

आगे बढ़ने की ललक पैदा करना है उद्देश्य
सह शिक्षा वाले स्कूलों में एक लड़के और लड़की को छात्रवृत्ति दी जाएगी। सभी स्कूल मुखियाओं को निदेशालय ने रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं। विद्यार्थियों में आगे निकलने की ललक पैदा हो, यह इस योजना का उद्देश्य है। - रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed