फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strictness: Goods kept outside by five shopkeepers confiscated

Karnal News: सख्ती ः पांच दुकानदारों का बाहर रखा सामान जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Goods kept outside by five shopkeepers confiscated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की स्वच्छता टीम की ओर से शुक्रवार को शहर की मुख्य सड़कों व नेहरू पैलेस मार्केट सहित कई बाजार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे यहां खलबली मची रही। इस दौरान पांच दुकानदारों का सामान भी कब्जे में लिया गया है।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को निगम की टीम की ओर से नेहरू पैलेस मार्केट, कुंजपुरा रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, दो किसान चौक व माल रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने पांच दुकानों से सामान भी कब्जे में लिया गया। जब टीम ने कार्रवाई की तो दुकानदारों में खलबली रही। कार्रवाई देख अधिकतर दुकानदारों ने शीघ्रता से अपना सामान खुद ही हटाकर दुकानों के अंदर रख लिया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि जो व्यक्ति बाजार व सड़कों पर अतिक्रमण करेगा, उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। टीम ने नेहरू पैलेस मार्केट क्षेत्र में लगी सभी रेहड़ियों व फड़ियों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दुकानदारों की ओर से बरामदे में रखे सामान को भी अंदर करवाया गया। टीम की ओर से ऐसे सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि कोई भी दुकानदार बरामदे में सामान न रखें, नहीं तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यहां बरामदे में सामान रखकर बिक्री करने की शिकायत जनसंवाद के दौरान भी आई थी, जिसके कारण सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने नाराजगी जताई थी।
निगम की जानकारी में आया है कि शहर के कर्ण गेट, कुंजपुरा रोड, कमेटी चौक, ओल्ड बस स्टैंड रोड अतिक्रमण व नेहरू पैलेस मार्केट में अतिक्रमण के साथ-साथ दुकानदारों की ओर से रेहड़ी-फड़ी वालों से मासिक किराया वसूल कर उनको जगह दी गई है, जो निर्धारित पीली पट्टी को लांघकर अपने सामान का विक्रय करते हैं।
इससे बाजारों से गुजरने वाले जनता को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। निगमायुक्त ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने सामान को दुकान की सीमा तक ही रखें, इससे आगे न बढ़ें।

उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को सलाह दी कि सडक़ें जो आने-जाने के लिए हैं, उनको अतिक्रमण से मुक्त रखें। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर और सुगम बनी रहेगी। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान नगर निगम के सफाई निरीक्षक संदीप कुमार और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed