{"_id":"6334b0e742930d63d741cf9a","slug":"stone-hit-on-great-khali-s-car-in-nilokheri-case-registered-karnal-news-knl122737349","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलोखेड़ी में ग्रेट खली की गाड़ी पर मारे पत्थर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलोखेड़ी में ग्रेट खली की गाड़ी पर मारे पत्थर, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी (करनाल)। विश्व विख्यात रेसलर ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह के साथ मंगलवार रात गोल मार्केट नीलोखेड़ी में कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रेट खली ने नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेट खली ने बताया कि वह मंगलवार को करनाल से कुछ सामान लेकर समाना बाहू जा रहे थे। वापस लौटते समय वह नीलोखेड़ी में अपने परिवार के लिए आइसक्रीम लेने गोल मार्केट आए। जैसे ही वह एक रेहड़ी के पास रुके तभी कुछ युवक कार के पास आए और शीशा नीचे करने के लिए इशारा करने लगे। जब उन्होंने कार का शीशा नीचे किया तो वे कुछ नहीं बोले, लेकिन जैसे ही कार लेकर चलने लगे तो युवक कार पर हाथ मारने लगे और आपत्तिजनक शब्द बोलने लगे, जिसके बाद उन्होंने कार का शीशा बंद कर दिया और कार लेकर बिना आइसक्रीम लिए आगे बढ़ गए। इसके बाद युवाओं ने उनकी कार पर पत्थर भी फेंके।
इस घटना को लेकर ग्रेट खली ने हादसे को शर्मनाक बताते हुए कहा कि नीलोखेड़ी जैसे शहर में ऐसे युवकों को देखकर बड़ा दुख हुआ। उन्होंने कहा कि दूध दही का प्रदेश कहे जाने वाले हरियाणा में भी ऐसे असामाजिक तत्व सरेआम घूम रहे हैं। यदि वह मौके से न जाते तो अवश्य कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।