{"_id":"6958311fcddc2609820a98ef","slug":"stole-from-anganwadi-for-drugs-two-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-815145-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशे के लिए चुराया आंगनबाड़ी से चुराया था, दो किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशे के लिए चुराया आंगनबाड़ी से चुराया था, दो किए गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बीबीपुर जट्टान गांव की आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर 29 दिसंबर की रात को की गई चोरी में गांव के ही जसबीर और रजत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत को पूरी करने के लिए दोनों ने चोरी की थी।
इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि बीबीपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चोरी के बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में रखा राशन व गैस सिलिंडर चोरी हुए थे। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने गांव के ही दो आरोपी जसबीर और रजत को इंद्री क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुछ नकदी बरामद की है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए इस प्रकार के आपराधिक कृत्य करते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।