{"_id":"674b83eed9dc7899890355c5","slug":"stf-arrested-two-shooters-of-bambiha-gang-karnal-news-c-18-knl1008-530311-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एसटीएफ ने बंबीहा गैंग के दो शूटर किए काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एसटीएफ ने बंबीहा गैंग के दो शूटर किए काबू
Sun, 01 Dec 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एसटीएफ करनाल की टीम ने जीटी रोड कर्ण लेक के समीप से बंबीहा गैंग के दो शूटरों को काबू कर लिया है। एसटीएफ ने दोनों एक अवैध हथियार, 14 गोलियां बरामद की है। दोनों बदमाशों के खिलाफ के सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एसटीएफ के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात उनकी टीम जीटी रोड पर हवेली रेस्टोरेंट के समीप मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि बंबीहा गैंग से जुड़े दो वांछित अपराधी बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार होकर चंडीगढ़ से पानीपत की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलने पर टीम ने कर्ण लेक पर नाकाबंदी कर उनकी गाड़ी को रुकवाया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। बदमाश रोहतक के गांव समैल व हाल निवासी गांव सिवाह नौरंग पानीपत निवासी नवीन उर्फ भोलू व सोनीपत के गांव जाजल निवासी लवली कई मामलों में वांछित हैं।
विज्ञापन
दोनों करनाल, पानीपत, रोहतक व आसपास के क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं और रंगदारी भी मांगते हैं। इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।