फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Statement of BKU state president Chaduni will be recorded again

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष चढूनी के दोबारा होंगे बयान दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Statement of BKU state president Chaduni will be recorded again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी बयान दर्ज कराने करनाल पहुंचे। काछवा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएन अग्रवाल ने करीब एक घंटे तक चढूनी के बयान लिए। बयान पूरे दर्ज न होने पर चढूनी को 10 नवंबर को दोबारा बुलाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि उन्होंने बयान दर्ज कराए लेकिन कुछ बातें रह गई हैं। इस कारण आयोग ने उन्हें 10 नवंबर को दोबारा समय दिया है। उन्होंने बताया कि आयोग के सामने उन्होंने 28 अगस्त को सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा जो अत्याचार किसानों पर किया गया था। उसकी पूरी जानकारी उन्होंने आयोग को दी है। तस्वीरें, वीडियो के सबूत भी उनके पास हैं। 10 नवंबर को वह दोबारा बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

अब तक 21 किसानों के बयान दर्ज हो पाए हैं। आयोग के चेयरमैन द्वारा 34 किसानों को नोटिस भेजा गया था लेकिन किसी कारणवश अन्य किसान बयान दर्ज कराने नहीं पहुंच सके। 25 अक्तूबर को आयोग की ओर से किसानों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आयोग के अनुसार किसानों के बयान दर्ज करने के बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी के नाम पर सरकार किसानों को कर रही परेशान
प्रदेश में डीएपी खाद की कमी नहीं है सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है। सरकार चाहती है कि किसान खेती छोड़ दें। यही कारण है कि सरकार अलग-अलग तरीके से परेशान कर रही है, कभी खाद तो कभी दवाइयों की कमी कर दिक्कतें खड़ी की जा रही हैं। जब किसान किसी तरह फसल पैदा कर लेता है तो उसे खरीदने के नाम पर शर्तें लगा दी जाती हैं लेकिन किसान खेती नहीं छोड़ेगा।

यह सरकार पहले भूख देगी फिर भीख देगी
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर चढूनी ने कहा कि यह सरकार जनता को कंगाल करना चाहती है। पहले लोगों को भूख देगी और फिर भीख देगी। इसी कारण पेट्रोल-डीजल के दाम के साथ कोयले के तीन गुणा दाम बढ़ा दिए हैं ताकि हर चीज महंगी हो जाए। ऐलनाबाद चुनाव के बारे में चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार को हारना ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed