फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level rally of Anganwadi workers today

आंगनबाड़ी वर्कर्स की राज्य स्तरीय रैली आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
State level rally of Anganwadi workers today
53: सैक्टर 12 स्थित फुब्बारा पार्क में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की महिलाएं। अमर उजाला
करनाल। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर की आंगनबाड़ी वर्कर्स आज सीएम सिटी में एकत्रित होंगी। फव्वारा पार्क में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। फिर यहीं से दोपहर को सभी वर्कर्स जुलूस के रूप में सीएम आवास के घेराव के लिए कूच करेंगी। यदि बारिश होती है तो रैली नई अनाज मंडी में की जाएगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने आंदोलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को 28वें दिन भी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की हड़ताल जारी रही। लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया गया। धरने पर पहुंचे सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, उपप्रधान ओपी माटा व सचिव जगपाल राणा ने कहा कि सरकार ने बार-बार वादाखिलाफी करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल करने के लिए उकसाया है। लेकिन मांगों पर समाधान नहीं किया जा रहा है। यूनियन की मांग है कि वर्ष 2018 में हुए समझौते को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को इस तरह से आंदोलन करने के लिए मजबूर करके अपमान कर रही है। सार्वजनिक विभागों के निजीकरण का प्रयास हो रहा है। जनसेवा से अपना पीछा छुड़ाना चाहती है। कुछ एक बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नीतियां बनाई जाती है। तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक में रूपा राणा, सुमन, रीना, बिजनेश राणा, सरोज और ऊषा सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed