फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Started with football, shone in athletics... coach of 25 players

Karnal News: फुटबॉल से की शुरुआत, एथलेटिक्स में चमकीं... 25 खिलाड़ियों की कोच

Sat, 17 Jan 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Started with football, shone in athletics... coach of 25 players
कोच पायल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। उचाना गांव में बनी खेल नर्सरी में एथलेटिक्स के खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। कोच पायल हैं। वह पिछले आठ महीने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। कोच की एक बात उन्हें खास बनाती है। उन्होंने वर्ष 2014 में फुटबॉल से खेल जगत में अपनी यात्रा शुरू की थी। दो साल तक फुटबॉल की खिलाड़ी रहीं। इसके बाद एक बार कर्ण स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। स्पर्धा में वह प्रथम आईं। तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कोच पायल ने बताया कि इसके बाद वह एथलेटिक्स की खिलाड़ी बन गईं। खेलने के साथ उन्होंने कोच का डिप्लोमा किया। अब कोच हैं और करीब 25 खिलाड़ी उनके पास अभ्यास के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्टेडियम से उन्होंने पदक लाने की शुरुआत की थी। आज उसी स्टेडियम से उनके छात्र भी पदक जीत रहे हैं। कोच पायल को एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उचाना गांव में बनी खेल नर्सरी में कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि पिता प्रदीप कुमार का निधन हो चुका है। माता उर्मिला देवी के संघर्ष ने उनको आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


उपलब्धियां
वर्ष 2016 में सोनीपत में 800 मीटर में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया।
वर्ष 2016 ओपन 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम आईं।
-ऑल इंडिया हाफ मैराथन में 51,000 नकद पुरस्कार मिला। हाफ मैराथन यूनिवर्सिटी में तीन पदक जीते।
-21 किलोमीटर ऑल इंडिया टाइम क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed