फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Staging of Phool Kunwar Nau Ratna Song

Karnal News: फूल कुंवर नौ रत्न सांग का मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Staging of Phool Kunwar Nau Ratna Song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से श्री रामलीला मैदान में फूल कुंवर नौ रत्न सांग का मंचन किया गया। रविवार को सांगी मोहम्मद मीर व उनके साथियों ने नौरत्न सांग का मंचन किया।
रानी फूल कुंवर अपने पुरोहित से कहती है कि नू की नू बणगी, कह मेठन जुबान उसकी नौ महीने में महल चणादू जिस जगह छयान से उसकी। सांगी मोहम्मद मीर ने सांग का मंचन करते बताया कि संभल (मुरादाबाद) राज्य में देवदत्त राज करते थे, उनकी तीन रानियां थीं, लेकिन उनके यहां कोई संतान नहीं थी और राज्य में अकाल पड़ गया था।
विज्ञापन

इसके लिए राजा ने अनेक यज्ञ करवाए, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। एक दिन राजा ने अपने कुल पुरोहितों और ब्राह्मणों को बुलाकर सारा हाल बताते हुए कहा कि सौ अश्वमेद्य यज्ञ करवा लिए फैर भी काल पड़ै सै, ब्रह्मा विष्णु शिवजी ये तीनों जोट कडै सैं। इस पर कुल पुरोहित एक और यज्ञ करवा रानी फूल कुंवर को एक पुत्र होने का वरदान दे देकर चले जाते हैं। ये बात सुन रानी इतनी खुश हुई कि.... बेटे का वरदान ले रानी फूली नहीं समाई, शुक्लपक्ष में चंद्रमा सा लड़का हो ये बात समझ में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रानी गर्भवती हुई तो दोनों रानियां षडयंत्र रचती हैं। जब फूल कुवर की कोख से लड़का पैदा हुआ तो ये दोनों रानियां उसे पेटी में बंद कर नदी में बहा देती हैं और राजा को बताती हैं कि फूल कुंवर ने तोते को जन्म दिया है। इस बात से शर्मिंदा होकर रानी महल छोड़कर जंगल में साधू के पास रहने लगती है। अगले दिन रानी को नदी में बहती हुई पेटी मिल जाती है और वे अपने बेटे का नाम नौरत्न रखती हैं। जब नौरत्न बड़ा हो जाता है तो सेठ मणि लाल उसे चीन में ले जाता है और उससे नौकर का कार्य करता है। जब नौ रत्न कुंए पर पानी लेने गया तो महिलाएं उसका नाम जानकर राजा धर्म सिंह के पास ले जाती हैं...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed