{"_id":"590f68ee4f1c1b3b54851297","slug":"stacked-solid-waste-management-plant-municipal-corporatio-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप्प पड़ा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, पर्दा डालने पर लगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप्प पड़ा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, पर्दा डालने पर लगा नगर निगम
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 08 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा द्वारा शनिवार को शहर में चलाए गए महासफाई अभियान के बाद नगर निगम अभी तक शहर को पूरी तरह कूड़े के ढेर से मुक्त भी नहीं कर पाया था कि शेखपुरा स्थित नगर निगम का सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एकबार फिर से ठप्प पड़ गया। पिछले दो दिनों से बंद पड़े इस प्लांट पर निगम अधिकारी भी पर्दा डाले बैठे थे, लेकिन रविवार को जब अमर उजाला की टीम ने प्लांट का दौरा किया तो हकीकत सामने आ गई। प्लांट बंद होने के कारण निगम अधिकारियों की सांसे अटक रही हैं, लेकिन वे प्लांट बंद होने की बात को छुपाने में लगे हैं। दोपहर को करीब एक बजे प्लांट पर पहुंची टीम को हर तरफ हजारों टन कूड़े का ढेर नजर आया जो प्लांट की हकीकत अपने आप बयां कर रहा था।
बंद पड़े प्लांट पर सिर्फ दो ही कर्मचारी मौजूद थे, एक चौकीदार और दूसरा जेसीबी का चालक। दोपहर होने के कारण चौकीदार जहां आराम फरमा रहा था, वहीं चालक जेसीबी मशीन से कूड़े को एकत्रित कर रहा था। टीम ने जब चौकीदार को जगाकर प्लांट बंद होने का कारण पूछा तो चौकीदार ने बताया कि टेकिभनकल खराबी होने के कारण यह प्लांट दो दिनों से बंद है। प्लांट बंद होने के कारण कूड़े का निपटार नहीं हो पा रहा है। चौकीदार से जब प्लांट पर तैनात अन्य कर्मचारियों के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि रविवार होने के कारण बाकि कर्मचारी छुट्टी पर है। दो दिनों से प्लांट बंद होने के कारण वहां चारों तरफ हजारों टन कूड़ा बिखरा पड़ा था। जिससे उठती बदबूं कई किलोमीटर दूर तक जा रही थी, जिसके कारण वहां पर सांस लेना तक दुष्वर लग रहा था। सफाई के बाद कूड़ा लेकर प्लांट पर पहुंचे कई ट्रैक्टर-ट्रालियों ने कूड़े को लेकर मेरठ रोड हाईवे पर ही डाल कर आ गए हैं। जिससे वहां से निकलती गाडिय़ों के साथ हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इस हाइवे से हर घंटे सैकड़ों गाडिय़ां निकलती हैं। जिनके साथ कभी भी हादसा हो सकता है। महासफाई अभियान के बाद कूड़ा उठाने का कार्य सोमवार सुबह तक चला। शेखपुरा स्थित नगर निगम का सोलिड वेस्ट मेनेजमैंट प्लांट पर निगम ने सोमवार सुबह तक करीब 1200 टन कूड़ा पहुंचा दिया था, वहीं अभी भी शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 300 टन कूड़ा पड़े होने की उम्मीद है।
पहले छह माह तक बंद रहा था प्लांट
शेखपुरा स्थित नगर निगम का सोलिड वेस्ट मेनेजमैंट प्लांट में खराबी के कारण पहले भी छह माह तक बंद रहा है। पिछले साल दीपावली से बंद पड़े इस प्लांट को इस साल मार्च में चालू किया जा सका था। प्लांट को चालू करने के लिए निगम ने प्लांट की देखरेख करने वाली कंपनी को बदल दिया था, जिसके बाद यह प्लांट चालू हो सका। लेकिन अब फिर से यह प्लांट बंद होकर निगम अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। अगर जल्द ही प्लांट में आई खराबी को सही नहीं किया गया तो प्लांट पर कूड़े का ढेर बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
शहर में अब भी लगा है कूड़े का ढेर
शहर में महासफाई अभियान के दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक नगर निगम शहर से पूरी तरह कूड़े को नहीं उठा सका है। अभी भी शहर के कई सेक्टरों व कालोनियों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे उठती बदबू अब आम लोगों की परेशानियां बढ़ रहा है। साथ ही यह स्थित रहने पर आस-पास रहने वाले लोगों में बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं कूड़ा न उठने के बारे में निगम अधिकारियों का तर्क है कि कूड़ा उठाने की प्रक्रिया शनिवार देर रात तक किया गया, लेकिन कूड़ा अधिक होने के कारण उसे पूरी तरह नहीं उठाया जा सका है। अधिक कार्य करने के कारण कर्मचारी भी थक गए हैं, इसलिए कूड़े को सोमवार को साफ किया जाएगा।
प्लांट का दो दिन से बंद होने की बात गलत है, कुछ खराबी के कारण रविवार को बंद हो सकती है, इस बारे में मुझे पता नहीं। इस संबंध में प्लांट चलाने वाली कंपनी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।-
धीरज कुमार, ईओ, नगर निगम