फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Special camps will be held on holidays at all booths of Karnal

करनाल के सभी बूथों पर छुट्टी के दिन लगेंगे विशेष शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be held on holidays at all booths of Karnal
करनाल। एसडीएम अनुभव मेहता की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 21 करनाल के सभी सुपरवाइजर एवं नगर निगम के सभी पार्षदों की बैठक लघु सचिवालय में हुई। उन्होंने कहा कि इन दिनो सभी मतदाताओं के वोटर कार्ड आधार से जोड़े जा रहे है। इसलिए सभी बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे 17 व 18 सितंबर को छुट्टी के दिन भी विशेष रूप से अपने बूथों पर रहकर कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन से संबंधित फार्म नंबर 6, 7 व 8 में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बदलाव किया गया है, जिसमें फार्म 8क को निरस्त कर दिया गया है। वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आयोग की ओर से फार्म 6बी प्रभाव में लाया गया है, जिसको भरकर मतदाता अपने बूथ से संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोट को आधार से लिंक करने की मुहिम में प्रशासन का सहयोग करें। अपने वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड की प्रति मोबाइल नंबर सहित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि वोट को आधार से समय रहते लिंक किया जा सके। बैठक में पार्षद रामचंद्र, बलविंद्र, वीर विक्रम, मुकेश कुमार, युद्धवीर सिंह, मोनू, विकास तंवर, अमनदीप चावला, नीलम, मेघा भंडारी, नीलम देवी, निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, आदित्य, बिजेंद्र कुमार, सतबीर सिंघानिया, सोमदत्त और विजय कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed