फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Soon the stigma of being illegal will be removed from 11 colonies

Karnal News: शीघ्र 11 कॉलोनियों से हटेगा अवैध होने का कलंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Soon the stigma of being illegal will be removed from 11 colonies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की 11 अवैध कॉलोनियां अब वैध होने के करीब हैं, क्योंकि इन्हें नगर निगम ने तो सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पहले ही मंडलायुक्त कार्यालय भेज दिया था। अब मंडलायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने भी इनके नियमितीकरण पर अंतिम मोहर लगाने के लिए इनका दौरा कर मानकों को परखा है। उम्मीद की जा रही है कि मंडलायुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें निगम की ओर से सरकार को भेज दिया जाएगा। जिससे इन कॉलोनियों से अवैध होने का कलंक खत्म हो जाएगा और विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सकेंगी।
नगर निगम ने हकीकत नगर, घोघड़ीपुर रेलवे पुल से अनाज मंडी की ओर आने वाले रोड पर आनंद विहार, मंगल कॉलोनी, डीआरपी कॉलोनी, मेरठ रोड स्थित विकास कॉलोनी, सेक्टर 32 में राधा स्वामी वाटिका, बुढ़ा खेड़ा, आरके पुरम आदि 11 कॉलोनियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव पारित किया था। मानकों का परीक्षण कराने के बाद उसे नियमित करने के लिए मंडलायुक्त कार्यालय भेजा था। इसके अलावा पिछले महीने हुई बजटीय बैठक में भी 26 कॉलोनियों को नियमितीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। उसे भी मंडलायुक्त कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पहले भेजी गई 11 कॉलोनियों का निरीक्षण करने के लिए मंडल आयुक्त डॉ. साकेत कुमार सोमवार को कॉलनियों में पहुंचे। सबसे पहले कैथल रोड की बाला जी कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके बाद घोघड़ीपुर रोड पर स्थित हकीकत नगर, घोघड़ीपुर रेलवे पुल से अनाज मंडी की ओर आने वाले रोड पर स्थित आनन्द विहार, मंगल कॉलोनी, डीआरपी कॉलोनी, मेरठ रोड पर स्थित विकास कॉलोनी, सेक्टर 32 में राधा स्वामी वाटिका, बुढ़ा खेड़ा, आर.के पुरम इत्यादि कॉलोनियों में जाकर मानकों को परखा। अभी तक ये कॉलोनियां अवैध हैं, जिसके कारण यहां नगरनिगम मूलभूत समस्याएं मुहैया नहीं करा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मंडल आयुक्त डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि नगर निगम ने 11 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव उनके पास भेजा है। इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसी के चलते इन कॉलोनियों का निरीक्षण किया गया। कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़कों, सीवरेज व अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को जांचा गया। इस निरीक्षण के दौरान जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, जिला नगर योजनाकार गुंजन तथा डीडीपी कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed