फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sonipat team won the overall trophy in the exhibition

Karnal News: प्रदर्शनी में सोनीपत की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sonipat team won the overall trophy in the exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा महाविद्यालय में चल रहे राज्य स्तरीय दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में हरियाणा के अलग-अलग महाविद्यालयों से आए विज्ञान के विद्यार्थियों ने विज्ञान के नए आयाम सामने रखे। प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 69 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी में मनोविज्ञान, भूगोल, कंप्यूटर सांइस, भौतिकी, रसायन, प्राणीशास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान विभाग पर 69 मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब जीता। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन मॉडलों के जरिये प्रतिभागियों ने रिमोट सेंसिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव जीवन में मनोविज्ञान की भूमिका, 5जी नेटवर्किंग, क्लाइमेट स्मार्ट फार्मिंग, वाटर टैंक ऑटो मैनेजमेंट सिस्टम और फ्यूचर ऑफ प्लास्टिक समेत विभिन्न प्रासंगिक एवं समसामयिक विषयों पर मॉडल के माध्यम से संदेश दिए और बताया कि विज्ञान की सहायता से आधुनिकता को कैसे इको फ्रेंडली तरीके से बदला जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के पूर्व कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली टीमों के प्रतिभागियों व उनके प्रभारियों और निर्णायक मंडली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सात विषयों पर मॉडल तैयार किए गए थे जिनमें भूगोल विषय में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत ने पहला स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स पलवल ने दूसरा, डीजीसी गवर्नमेंट काॅलेज गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की टीम प्रतिभागी निकित ने बेस्ट एक्सप्लेनर का पुरस्कार जीता। रसायन में महाविद्यालय हिसार ने पहला स्थान, पं. नेकीराम शर्मा महाविद्यालय रोहतक ने दूसरा और महिला महाविद्यालय करनाल तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed