फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   son beated his father in a road

बेटे ने पिता को बीच सड़क पर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
son beated his father in a road
मधुबन। बेटे ने अपने ही जन्मदाता के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर दी। घटना कालरों गांव की है। कालरों निवासी परमाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 5 जुलाई की देर रात उसके बेटे नरेंद्र ने उसे सड़क पर पीटा। बाद में उसने अपनी पत्नी से भी पिटवाया। आरोप है कि उसके बेटे ने उसे घर के कमरे में बंद कर दिया। अगली सुबह परिवार वालों ने ताला खुलवाकर निकाला और सरकारी अस्पताल घरौंडा में इलाज और मेडिकल करवाया। शुक्रवार दिनभर वह बेहोश रहा। होश आने पर उसने शनिवार दोपहर को शिकायत दी। आरोप है कि रुपयेे, मोबाइल व बाइक भी बेटे ने छीन ली। बताया जाता है कि बेटा उसे घर में घुसने नहीं देता था। वह दो साल से दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मधुबन थाना जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि परमाल की शिकायत पर उसके बेटे व पुत्रवधू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed