फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Solved the problems of the people in Dabri and Kalampura

Karnal News: डबरी और कलामपुरा में लोगों की समस्याएं सुन किया समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Solved the problems of the people in Dabri and Kalampura

विज्ञापन
करनाल। डबरी और कलामपुरा गांव में मुख्यमंत्री रविवार को अपने जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए जनता से रूबरू हुए। उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही समाधान किया। इसके साथ ही दोनों गांवों को कई सौगातें भी दीं। प्रदेश में दो अप्रैल से अब तक पांच जिलों में जन संवाद कार्यक्रम हो चुके और अब 15 जुलाई से अगले चरण के कार्यक्रम शुरू होंगे।
सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबसे पहले डबरी गांव पहुंचे। जहां युवाओं की मांग पर उन्हें व्यायामशाला के साथ ही जिम और लाइब्रेरी देने की घोषणा की। एक वृद्धा ने पेंशन नहीं आने की समस्या रखी, जिसे अधिकारियों से मौके पर ही दिखवाया और समाधान का निर्देश दिया। एक अन्य महिला की शिकायत पर तत्काल राशन कार्ड बनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी घर में सिलिंडर नहीं है तो 48 घंटे में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे कलामपुरा गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। गांव के सामुदायिक केंद्र में पौधरोपण कर जनता से मुखातिब हुए। यहां एक ग्रामीण ने पेंशन की दिक्कतों को रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने 45 से 60 वर्ष के अविवाहित पुरुष एवं महिलाओं के लिए पेंशन योजना पर विचार करने की बात बताई। जिस पर एक माह में फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कलामपुरा को संस्कृति मॉडल स्कूल, राजकीय स्कूल के नए भवन, काछवा से कलामपुरा तक सड़क, वॉलीबॉल खेल मैदान की सौगात दी। इसके साथी सरपंच की ओर से रखी गई 19 मांगों पर विचार करने आश्वासन दिया। पाल नगर में चौपाल के लिए जल्द ग्रांट जारी होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिगेडियर सेठी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने भारत सरकार के महा जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर-7 निवासी 83 वर्षीय ब्रिगेडियर जगदीश राज सेठी से मुलाकात की। उन्हें भारत सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार साहित्य एवं कैलेंडर भेंट किया। उन्होंने ब्रिगेडियर जगदीश राज सेठी के परिवार का हाल जाना और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
महज तीन घंटे में बन गया राशन कार्ड
डबरी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सावित्री देवी ने राशन कार्ड कटने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर महज तीन घंटे में उन्हें राशन कार्ड मिल गया। जनवरी में उनका राशन कार्ड कट गया था। जिसके बाद से वह परेशानी थी।

महापौर रेणु बाला गुप्ता, वरिष्ठ उपमहापौर राजेश अग्घी, विधायक हरविंद्र कल्याण, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, आरएसएस से परमानंद खुराना, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावान, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed