फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SMC will improve the quality of mid-day meal along with studies.

Karnal News: पढ़ाई के साथ मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारेगी एसएमसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
SMC will improve the quality of mid-day meal along with studies.
पढ़ाई के साथ मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारेगी एसएमसी
- जिला स्तरीय एसएमसी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचीं शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, 11 एसएमसी, 30 स्टार टीचर और 14 मेन्टर्स, 15 मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन


- डॉ. मंगलसेन सभागार में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) अब राजकीय स्कूलों में पढ़ाई, सुविधाओं के साथ-साथ मिड डे मील पर भी विशेष ध्यान देगी। मिड डे मील में बच्चों को पौष्टिक और अच्छा खाना मिले, इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए एसएमसी सदस्यों को शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने निर्देश दिया है। वे शनिवार को डॉ. मंगलसेन सभागार में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय स्कूल प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचीं थी।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में एसएमसी द्वारा अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी देखी। साथ ही उन्हें और अच्छे से कार्य करने के लिए भी निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम में वर्ष भर शानदार कार्य करने वाली 11 एसएमसी, 30 स्टार टीचर, 14 स्टार मेन्टर्स और 15 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यालय में गठित एसएमसी को उसके मूल कार्यों और दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल जिले में 779 राजकीय स्कूलों के लिए अलग-अलग एमएससी बनी हुई है। मिड डे मील भी करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों को रोजाना परोसा जाता है। ऐसे में इसकी गुणवत्ता अच्छी होना जरूरी है। कार्यक्रम में बीआरसी धर्मपाल ने स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन, उद्देश्यों व कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला। दीपक वर्मा ने स्टेन व अटल टिंकरिंग लैब के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, एससीईआरटी के निदेशक सुनील बजाज, सहायक निदेशक कुलदीप मेहता, कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीपीसी उर्वशी विज, उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा मौजूद रहे।



बच्चों की प्रगति रिपोर्ट देना भी शिक्षकों का दायित्व : विधायक

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि ज्ञान ही सबसे बड़ी ताकत है और यह ज्ञान स्कूलों में पुस्तकों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। सरकारी स्कूलों में अधिकांश गरीब अभिभावकों के बच्चे ही पढ़ते हैं। कईं बार अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए स्कूलों में नहीं पहुंच पाते, इसलिए यह दायित्व भी शिक्षकों को ही निभाना होगा।



इन्हें किया सम्मानित

- एसएमसी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगोहा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयरा निगदू, राजकीय माध्यमिक विद्यालय डाचर, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बीरबल व असंध, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी नरू, राजकीय मॉडल स्कूल रेलवे रोड करनाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा सोहना, प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर।

- शिक्षक : शालिनी, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, यशपाल, वर्षा रानी, ज्योति, वनीता, अंजू रानी, रेखा रानी, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार, रामकुमार, अनीश कुमार, उर्मिला देवी, हंसराज, राजेश कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, प्रियंका, रूचि, प्रवीण कुमार, ऋषि कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, रेखा रानी, देवेंद्र, काजल, बलकार और सतीश


- स्टार मेन्टर्स : पूनम, सुमन बाला, रीतू बत्रा, कर्ण शर्मा, नीतू कांबोज, निशा, मीना रानी, अनूप, सुमन बाला, रेनू बाला, सुशीला आर्य और शोभा।

- मेधावी विद्यार्थी : समरीन, देव सैनी, मोहित, मुस्कान, वंशिका, राहुल, उज्ज्वल अरोड़ा, एकता, पायल गर्ग, आशु, मंथन सिंगला, दिक्षीत वर्मा, लक्ष्य व अंशुल पूर्ण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed