फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   smart-road-is-six-lan

स्मार्ट सड़क होगी सिक्स लेन, काछवा रोड भी होगा 4 लेन

Sat, 21 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 21 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
करनाल। स्मार्ट सिटी बनने की तैयारी कर रहे सीएम सिटी की सड़कें अब स्मार्ट और चौड़ी होंगी। स्मार्ट सड़क के तौर पर डवलप किया जा रहा ओल्ड जीटी रोड अब एनडीआरआई से बलड़ी बाईपास तक सिक्स लेन का होगा। वहीं, शहर से लेकर काछवा तक काछवा रोड का भी चौड़ीकरण कर फोर लेन बनाया जाएगा। दोनों सड़कों का चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी ने प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार के पास भेजा था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। आगामी दस से 15 दिनों में इसका टेंडर लगाया जाएगा और फरवरी माह में इस पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। एनडीआरआई से बलड़ी बाईपास तक ओल्ड जीटी रोड शहर की पहली सिक्स लेन सड़क होगी। इस सड़क को पहले ही स्मार्ट सड़क के रूप में डवलप करने का प्रोजेक्ट पास हो चुका है और डवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है। अब यह स्मार्ट सड़क फोर लेन से सिक्स लेन हो जाएगी। इस पर फूल-पौधों के साथ-साथ 2.65 मीटर चौड़ी पगडंडी बनाई जाएगी, जिसे पैदल और साइकिल वाले लोग प्रयोग में ला सकेंगे। साथ ही सड़क पर बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। सड़क पर अभी फैंसी लाइटें और मॉडर्न पोल स्थापित करने का कार्य चल रहा है, बाकी का कार्य सड़क निर्माण के बाद पूरा किया जाएगा। वहीं, काछवा रोड को भी स्मार्ट सड़क की तर्ज पर ही डवलप किया जाएगा। सड़क के बीच में चार फुट चौड़ा डिवाइडर लगाकर उसके अंदर फूल लगाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क पर पैदल और साइकिल से चलने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ हाईवोल्ट के स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। यह सड़क शहर से लेकर काछवा तक करीब आठ किलोमीटर की है, इसे फोरलेन होना है, जबकि सीतामाई से लेकर काछवा तक 5 किलोमीटर तक की सड़क को दस मीटर तक चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। इन सड़कों के निर्माण के बाद शहर लोगों को हैवी जाम से छुटकारा मिलेगा। गौरतलब है कि फिलहाल काछवा रोड पर जाम की स्थिति रहती है। करनाल से कैथल व पंजाब जाने के लिए इस रास्ते पर भारी वाहन रहते हैं, इस कारण दिनभर इस सड़क पर वाहनों की गति धीमी रहती है।
विज्ञापन

31 करोड़ का है प्रोजेक्ट
दोनों सड़कों के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट 31 करोड़ का है। ओल्ड जीटी रोड को एनडीआरआई से बलड़ी बाईपास तक के 1850 मीटर सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। वहीं काछवा रोड को करनाल से काछवा गांव तक के 2.9 किलोमीटर सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा। इस सड़क के लिए 23 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि यह बजट अभी प्राथमिक तौर पर मंजूर किया गया है। सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने के बाद बजट बढ़ भी सकता हैै। 
विज्ञापन

एनडीआरआई से लेकर बलड़ी बाईपास तक सड़क को लेकर कार्य चल रहा है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थित पेड़ों को काट दिया गया है। एक तरफ के पेड़ों को भी जल्द ही काट दिया जाएगा। पेड़ काटे जाने के बाद ही यह प्रोजेक्ट गति पकड़ सकेगा। इस सड़क के सिक्स लेन हो जाने के बाद यह सड़क काफी खुली होगी और शहरवासी सीधे जीटी रोड पर जा सकेंगे। गौरतलब है कि फिलहाल भी यह सड़क शहर की अन्य सड़कों से चौड़ी है। प्रशासन की योजना है कि इस सड़क को फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा, साथ ही अंडर ग्राउंड बिजली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कई प्रोजेक्ट अभी भी लटके
इन सड़कों का प्रोजेक्ट तो पास हो गया, लेकिन शहर की कई और मुख्य सड़के हैं जिनके चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट अभी फाइलों में ही लटका है। इसमें मुख्य रुप से हॉस्पिटल रोड गांधी चौक तक, एनडीआरआई से आईटीआई चौक, कैथल बाईपास कर्णलेक तक मुख्य हैं। इन सड़कों के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट करीब एक साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक टेंडर तक जारी नहीं हो पाया। हालांकि अधिकारियों की मानें इन सड़कों का प्रोजेक्ट भी लगभग फाइनल हो गया है। विभाग की तरफ से क्लीयरेंस मिलते ही इनके चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। वहीं, कैथल रोड से सीधे कर्ण लेक से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण चल रहा है। इसी साल यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाना है, यह प्रोजेक्ट 57 करोड़ रुपये का है। यह अभी तक मात्र ढाई किलोमीटर तक ही बन पाया है, जबकि यहां पर 17 करोड़ से आरओबी भी बनाया जाना है।

दोनों सड़कों के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट पास हो गया है। ओल्ड जीटी रोड पहली सड़क होगी जो सिक्स लेन की बनेगी। एक-दो सप्ताह के अंदर ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा। फरवरी माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ये सड़कें बन जाने के बाद शहर में जाम से भी मुक्ति मिलेगी, साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। वहीं, कैथल बाईपास करीब ढाई किलोमीटर तक बन चुका है। इसी साल इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह 57 करोड़ का प्रोजेक्ट है, इस पर 17 करोड़ से आरओबी व शेष राशि से बाईपास बनाया जाएगा।
 - वीरेंद्र जाखड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed