फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slow speed of express trains, making one wait for three hours

Karnal News: एक्सप्रेस ट्रेनों की धीमी रफ्तार, तीन घंटे तक करा रही इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Slow speed of express trains, making one wait for three hours
- यात्री सुबह से रात तक स्टेशन पर इंतजार करने को मजबूर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम में बदलाव होते ही इसका सबसे ज्यादा प्रभाव रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है। धुंध ने एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। अब ट्रेनें तीन घंटे तक की देरी से चलने लगीं हैं। हालांकि 15 मिनट से लेकर 30 मिनट देरी से चलने वाली 24 से ज्यादा ट्रेनें हैं। अमृतसर एक्सप्रेस से लेकर जनशताब्दी जैसी ट्रेन की बात करें तो ये भी अपने गंतव्य की ओर एक से तीन घंटे देरी से चलीं और पहुंचीं। इनमें आवागमन करने वाले यात्री सुबह से रात तक स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।
दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर अंबाला को जाने वाली ट्रेन नंबर 12057 दौलतपुर चौक जनशताब्दी ट्रेन करीब एक घंटा देरी से पहुंची। जनशताब्दी को करनाल स्टेशन पर सवा चार बजे पहुंचना था लेकिन ये ट्रेन भी करीब सवा पांच बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा सबसे ज्यादा देरी से आने वाली ट्रेन नंबर 15707 अमृतसर एक्सप्रेस रही। इस ट्रेन को सुबह 5:21 पर पहुंचना था लेकिन ये ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से 8:24 मिनट पर पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 6:04 बजे के बजाए सुबह 7:37 पर करनाल पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 6:22 की बजाए करीब डेढ़ घंटा देरी के बाद 8:09 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं, सुबह करीब 5:52 पर पहुंचने वाली ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस भी करीब पौने दो घंटे तक देरी से चली। ये ट्रेन करनाल स्टेशन पर 5:52 मिनट के बजाए 7:06 मिनट पर पहुंची। एकता एक्सप्रेस भी करीब 15 मिनट देरी से करनाल पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब की बात करें तो ये ट्रेन भी करीब आधे घंटे की देरी के बाद 8:14 की बजाए 8:51 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट की देरी के बाद करनाल 10:06 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समय हरिद्वार एक्सप्रेस भी करीब 20 मिनट देरी से आई। ट्रेन नंबर 22451 चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी सुबह 11:54 के बजाए दोपहर करीब 12:27 पर आई। पश्चिम एक्सप्रेस भी करीब 15 मिनट की देरी से 1:06 पर आई। इसी तरह फाजिल्का एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे की देरी से 3:28 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 12459 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी आधे घंटे देरी से 3:51 पर पहुंची। ट्रेन नंबर 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 10:05 के बजाए करीब एक घंटे की देरी से 11:06 पर करनाल पहुंची।


पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो ट्रेन नंबर 04538 अंबाला कैंट-पानीपत सुबह 8:43 के बजाए करीब सवा घंटे की देरी से 9:52 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 04013 पानीपत अंबाला कैंट सुबह 6:41 के बजाए 6:52 पर पहुंची। इसके अलावा ट्रेन नंबर 11841 भी आधे घंटे लेट रही। ये ट्रेन सुबह 11:00 के बजाए 11:31 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर भी दोपहर को 1:21 के बजाए 1:52 पर करनाल स्टेशन पर पहुंची।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed