Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Slight relief from pollution, AQI drops from 229 to 170

Karnal News: प्रदूषण से मिली थोड़ी सी राहत, 229 से घटकर 170 पहुंचा एक्यूआई

Mon, 17 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 17 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Slight relief from pollution, AQI drops from 229 to 170
करनाल। शहर के प्रदूषण स्तर में रविवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया। अवकाश होने के कारण सड़कों पर याताया कम रहा। निर्माण गतिविधियों में भी कमी रही। इसका सीधा असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ा। एक दिन पहले जहां एक्यूआई 229 दर्ज किया गया था। रविवार को यह घटकर 170 पर आ गया। एक्यूआई के यह स्तर यलो जोन में आता है। स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। खासकर सांस और अस्थमा रोगियों के लिए।
विज्ञापन

नवंबर माह में सिर्फ चार दिन ही एक्यूआई 200 से नीचे रहा है। रविवार को प्रदूषण के सबसे हानिकारक तत्वों में शामिल पीएम 2.5 का औसत स्तर 170 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर 115 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का उच्च स्तर फेफड़ों और हृदय के मरीजों के लिए खतरा माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक ऐसे स्तर की हवा में रहने से खांसी, गले में खराश, सांस फूलना और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ाई है। फिर भी स्थायी सुधार के लिए वाहनों के उत्सर्जन, कचरा जलाने और धूल नियंत्रण की दिशा में और भी कड़े कदमों की आवश्यकता है। एचएसपीसीबी के एसडीओ रणदीप सिंधू का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती से निगरानी की जा रही है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और बढ़ सकती है समस्या

शनिवार रात से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान नीचे आने के साथ ही हवा की गति कम हो रही है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास अधिक समय तक ठहरते हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कुलबीर के अनुसार सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। मास्क का प्रयोग करें। पानी ज्यादा पीएं।

अब और बढ़ेगी ठंड:
रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले एक सप्ताह तक तापमान यही रह सकता है। अनुमान है कि अगले सप्ताह रविवार से शहर के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट हो सकती है। रात के समय पारा 8 से 9 डिग्री तक रहने वाला है। विशेष तौर पर सुबह और शाम को धुंध पड़ने के आसार बन रहे हैं। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed