{"_id":"69adcedeaba13efc3709be5c","slug":"six-policemen-suspended-after-dc-intervenes-doctors-call-off-strike-karnal-news-c-18-knl1018-860604-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीसी के हस्तक्षेप के बाद छह पुलिसकर्मी निलंबित, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीसी के हस्तक्षेप के बाद छह पुलिसकर्मी निलंबित, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
Mon, 09 Mar 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डीसी के हस्तक्षेप पर थाना घरौंडा प्रभारी के बाद रविवार को छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इससे पिछले चार दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। सोमवार से प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी। हालांकि डॉक्टर अब भी सातों पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करवाना चाहते हैं। इसके लिए डॉक्टरों ने कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर डॉक्टर प्रशांत चौहान के भी तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ये घोषणा रविवार को डॉक्टरों की सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। हालांकि पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद न होने की वजह से छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। इस मामले की अब विभागीय जांच होगी। ये जांच डीएसपी शहर राजीव कुमार को सौंपी गई है।
हड़ताल समाप्त करने का फैसला रविवार को पूरे दिन चली प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। घरौंडा के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रशांत के साथ घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार द्वारा कथित रूप से किए गए दुर्व्यवहार के बाद प्रदेशभर के सरकारी डॉक्टरों में रोष फैल गया था। इस घटना के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थीं और कई स्थानों पर इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं। मामले में उपायुक्त उत्तम कुमार के हस्तक्षेप के बाद पुलिस विभाग की ओर से छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट जाने की तैयारी
डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉक्टर दीपक गोयल ने बताया कि अब इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण लेने की तैयारी की जा रही है। ड्यूटी के दौरान किसी भी डॉक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। इधर प्रशासन स्तर पर डॉक्टर प्रशांत को घरौंडा से नागरिक अस्पताल करनाल में स्थानांतरित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि विवाद की स्थिति को समाप्त किया जा सके।