फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Six accused arrested for cheating by making fake documents of land

Karnal News: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for cheating by making fake documents of land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जमीन के जाली दस्तावेजों के आधार पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि करनाल के कुंडा कलां में उनकी जमीन थी, लेकिन आरोपी उस जमीन पर अपना कब्जा नही ले सके और न ही अपने नाम उस जमीन की रजिस्टरी करा सके। बाद में आरोपियों ने 18 मरले जमीन को बेचने की योजना बनाई। जमीन का सौंदा एक करोड़ रुपये में किया और पीड़ित से 15 लाख रुपये इकरारनामे के तौर पर ले लिए। जबकि आरोपी रजिस्टरी नहीं करा सके। पुलिस ने सहारनपुर के कुंडा निवासी अख्तर, गफ्फार, जमशेद, मुन्नी, वकील, शकील को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में पहले भी वर्ष 2022 में कंडा निवासी चार आरोपी यासीन, यामीन और सत्तार वासियान कुण्डा कला उत्तन पद्रेश और यूपी के बजीरपुर निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है। बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने वर्ष 2021 में आरोपियों धोखाधड़ी करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed