फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SIR: Verification of 4.8 lakh voters, door-to-door verification of 8 lakh voters

एसआईआर : 4.8 लाख मतदाताओं का सत्यापन, 8 लाख का होगा डोर-टू-डोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
SIR: Verification of 4.8 lakh voters, door-to-door verification of 8 lakh voters
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। करनाल जिले में जल्द विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्री-रिवीजन में 4.8 लाख मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है।करीब 8 लाख मतदाताओं का डोर-टू-डोर सत्यापन किया जाएगा। इन मतदाताओं की डाटाबेस में पूर्ण जानकारी नहीं मिली है। डोर-टू-डोर सत्यापन में मतदाता सूची में नाम, पता, आयु सहित अन्य जानकारियों को मौके पर जांचा जाएगा। प्रमाणपत्र लिए जाएंगे।
निर्वाचन विभाग के अनुसार वर्ष 2002 में करनाल में 7 लाख मतदाता थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 लाख से अधिक हो चुकी है। तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि अभिव्यक्ति रिवीजन (प्री-रिवीजन) का काम के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों, बीएलओ और स्टाफ को एसआईआर का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद जिले में एसआईआर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


---

अगले सप्ताह से विशेष अभियान

अगले सप्ताह से जिले में बीएलओ विशेष अभियान चलाएंगे। मतदाता पहचानपत्र, मतदाता सूची में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण को अपडेट किया जाएगा। लोग भी मतदाता सूची की गलतियों को ठीक करा सकेंगे और आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलों के साथ होगी अहम बैठक

तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि अगले महीने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बूथ लेवल एजेंट भी शामिल होंगे। उन्हें एसआईआर के उद्देश्य, प्रक्रिया और समयसीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।


---

यूपी में एसआईआर, करनाल में जुटाई जानकारी
उत्तर प्रदेश में एसआईआर शुरू होने के बाद करनाल जिले में असर दिखा। करनाल के निर्वाचन आयोग कार्यालय में 7 हजार से अधिक लोग वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नाम खंगालने के लिए पहुंचे। ये लोग वर्ष 2002 में करनाल में थे लेकिन अब यूपी में पहुंच गए हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed