{"_id":"66da5dddc0e904198d0fb3f8","slug":"sir-for-how-long-will-the-condition-of-the-karna-canal-road-remain-like-this-karnal-news-c-18-knl1008-468409-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण कैनाल की सड़क का ऐसा हाल कब तक जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण कैनाल की सड़क का ऐसा हाल कब तक जनाब
विज्ञापन
- व्यापारी बोले, दिनभर बाजार में लगा रहता है जाम, नहीं आ रहे ग्राहक
- बारिश के दिनों में गड्ढों में भर जाता है पानी, छह माह बाद भी निर्माण कार्य अधूरा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। छह महीने से भी अधिक समय से कर्ण कैनाल सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक आधा कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। परिणाम ये है कि शहर के मुख्य बाजार में से एक होने के बावजूद यहां से लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है।
बारिश के दिनों में तो सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर के अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर निर्माणदायी संस्था पर भी मेहरबानी बनाए हुए हैं, खुद भी निरीक्षण नहीं कर रहे हैं।
23 जुलाई को जब निगमायुक्त ने कर्ण कैनाल रोड का निरीक्षण किया था तो निर्देश दिए थे कि सड़क का जितना हिस्सा बन चुका है, वहां से मलबा उठाकर सफाई करवाई जाए और सोशल ड्रेन साथ-साथ बनाई जाए। हालांकि सड़क का एक हिस्सा अब लगभग पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
परिणाम ये है कि दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन पर है। इस लेन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। आलम ये है कि इस रोड पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि निकलना दुश्वार हो रहा है। दूसरी ओर इस लेन पर जो दुकानें हैं, उनके सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, ऐसे में दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बड़ी समस्या बना हुआ है।
हालांकि इस कार्य की धीमी गति से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बनने के पश्चात वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए रोड फर्नीचर के कार्य भी करवाए जाने हैं। करीब ढाई किलोमीटर लंबाई की दोनों ओर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर अनुमानित दो करोड़ 43 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
इधर, नगर निगम की कार्यकारी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। बारिश के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। एक लेन का निर्माण पूरा हो गया है। शीघ्र दूसरे लेन का निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा।
धीमी गति से हो रहा कार्य
दुकानदार रमेश का कहना है कि सड़क की खराब हालत के चलते आए दिन हादसे होते थे, लेकिन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। कर्ण कैनाल की अभी एक तरफ से पूरी तरह सड़क बन नहीं पाई और दुकान के आगे गड्ढे होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
गड्ढों में भर जाता है पानी
दुकानदार विनोद का कहना है कि चार साल पहले सड़क उखड़ी थी और लगातार अधिकारियों से मिलने के बाद समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य शुरू हुआ है। निर्माण कार्य को शुरू हुए कई महीने हो चुके हैं और अभी तक पूरा नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में दुकान के आगे पानी जमा हो जाता है। उस वजह से गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है।
दुकान पर नहीं आते ग्राहक
दुकानदार लखन का कहना है कि दुकान के आगे गड्ढे होने के कारण बारिश के दिनों में पानी इकट्ठा हो जाता है और ग्राहक भी कम आते हैं, जिसके चलते बिक्री कम हो रहीं है। सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए ताकि ग्राहक पहले की तरह आ सकें और बिक्री काफी कम हो गई है।
दिनभर रहता है जाम
दुकानदार सोनू का कहना है कि दुकान के आगे गड्ढे होने के कारण लोग अपने वाहन को धीमी गति से चलाते हैं, जिस कारण जाम लग जाता है और जो ग्राहक दुकान पर आना चाहते हैं, वह भी नहीं आ पाते। पहले मार्केट के निर्माण कार्य को लेकर चिंता रहती थी कि यहां की सड़कें कभी ठीक हो पाएगी कि नहीं और अब जब निर्माण कार्य चल रहा है तो वो भी धीमी गति में चल रहा है।