फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Simran and Khushi of Karna Nagari won gold in athletics

कर्ण नगरी की सिमरन और खुशी ने एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Simran and Khushi of Karna Nagari won gold in athletics
राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में आयोजित दो दिवसीय सातवीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले से गए 40 एथलीट में से प्रतियोगिता के पहले दिन कर्ण नगरी के नौ एथलीट छाए रहे। प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में क्लीन स्वीप करते हुड महिला खिलाड़ी सिमरन ने स्वर्ण, विजेता ने रजत और गंगा ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसी तरह तीन हजार मीटर दौड़ में खुशी ने स्वर्ण, 800 मीटर पुरुष वर्ग में अंकुश ने रजत, अमित ने कांस्य, वॉल थ्रो में मोनू ने रजत, जेवेलिन थ्रो में सलोनी ने कांस्य और पोल वॉल्ट में निधि के कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक हासिल किए। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा भर से अंडर -14, 16, 18 और अंडर -20 के लगभग दो हजार महिला और पुरुष खिलाड़ियों एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इन सभी एथलीटों ने आनलाइन माध्यम से 15 अगस्त तक पंजीकरण कराया था। वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन कर्ण नगरी के एथलीटों ने 800 मीटर महिला दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण सहित तीनों पदक जीत कर क्लीन स्वीप किया तो, दूसरी ओर तीन हजार मीटर महिला दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सभी पदक विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही कर्ण स्टेडियम के कोच सतीश पंघाल और ऋषि कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed