फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shrimad Bhagwat Story Ideal Code of Life: Krishnacharya

श्रीमद्भागवत कथा जीवन की आदर्श संहिता : कृष्णाचार्य

Sat, 07 Oct 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Story Ideal Code of Life: Krishnacharya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चांद एन्कलेव सेक्टर आठ पार्ट वन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य हेमंत कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि भागवत जीवन का दर्पण है। यह जीवन की एक आदर्श संहिता है। इसके केवल श्रवण मात्र से कल्याण नहीं, बल्कि आचरण में लाने पर ही भागवत फलदायी होगा।
उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। बस आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ श्रवण करने की। भागवत कथा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने का सबसे सरल माध्यम है। भगवान श्री कृष्ण सत्य और सर्वेश्वर है। ईश्वर सृष्टि की रचना करते और उसका पालन भी करते हैं। संसार पर आपत्ति आने पर भगवान स्वयं पृथ्वी पर आकर लोगों का कल्याण करते हैं।
विज्ञापन

कथा में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिए गए संदेश को जीवन में अपनाएं। इस मौके पर कथा सुनाते हुए श्रीइस मौके पर चांद एन्कलेव के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि सात अक्तूबर तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर तीन से छह बजे तक रखा गया है। आठ अक्तूबर को सुबह हवन यज्ञ होगा और भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर सचिव सत्यदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल शर्मा, राजीव गुप्ता, भारत भारद्वाज, मधु जिंदल, सुनीता कथूरिया, सत्या, सुनीता गोयल, सरोज गोयल, सुषमा भाटिया, त्रिलोक गोयल, रमेश कादियान, बलविंद्र सिंह व अमन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed