फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Showed more land and cheated for Rs 24 lakh

Karnal News: ज्यादा जमीन दिखा 24 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Showed more land and cheated for Rs 24 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। डाचर गांव में जमीन खरीदने के नाम पर निसिंग के प्रदीप से लाखों रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर निसिंग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निसिंग निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसने 24 जून 2022 को दर्शन कॉलोनी निवासी लखविंदर कौर से 15 कनाल 10 मरले जमीन का सौदा 24 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से किया था। यह सौदा 46 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ, जिसके तहत उसने 24 लाख रुपये की एडवांस राशि बतौर बयाना लखविंदर कौर और उसके बेटे गुरजेंट सिंह के खातों में जमा करवा करवाए।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि छह जनवरी 2023 को रजिस्ट्री की तारीख तय हुई थी। उसने स्टांप भी खरीद लिए थे, लेकिन जब रजिस्ट्री के लिए कहा गया तो लखविंदर और उसका बेटा बहाने बनाने लगे और हर बार तारीख टालते रहे। इसके बाद जब प्रदीप ने पटवारी से जमीन का रिकॉर्ड निकलवाया तो सामने आया कि सौदे में तय की गई जमीन की मात्रा से कम जमीन उनके पास है और उनके नाम की रजिस्ट्री भी संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रदीप ने सौदा रद्द कर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि गुरजेंट सिंह ने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो उसे और उसके परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed