फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shock to BJP in Haryana, Jilaram Sharma will contest as an independent from Assandh

हरियाणा में भाजपा को झटका: असंध से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे जिलेराम शर्मा, टिकट कटने से थे नाराज

Wed, 11 Sep 2024 01:24 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 11 Sep 2024 01:24 PM IST
सार

जिलेराम शर्मा छह महीने पहले लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अपना लिए हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Shock to BJP in Haryana, Jilaram Sharma will contest as an independent from Assandh
जिलेराम शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

असंध विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी नेता और पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने अपने समर्थकों की राय के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को असंध अनाज मंडी में आयोजित समर्थकों की बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। इस बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने चुनाव लड़ने के सवाल पर हाथ उठाकर अपना समर्थन जताया।

विज्ञापन

पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि वह आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि जिलेराम शर्मा छह महीने पहले लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अपना लिए हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उनके इस कदम को भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि शर्मा का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है और उनके चुनाव लड़ने से भाजपा को असंध सीट पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed