फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shivalinga will be decorated with 35 kg silver

Karnal News: शिवलिंग का 35 किलो चांदी से होगा शृंगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shivalinga will be decorated with 35 kg silver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि पर्व के लिए संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है, जहां लाखों श्रद्धालुओं पहुंचने की संभावना है। इस बारशिवलिंग का महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन की तर्ज पर 35 किलो चांदी से शृंगार होगा।
25 और 26 फरवरी को दोनों दिन जलाभिषेक होगा। रात्रि साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 तक भस्माभिषेक होगा। विशेष तैयारी करीब एक माह से चल रही है। यहां पार्किंग, भंडारे से लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि उन्होंने कहा कि साल में चार रात्रि महत्वपूर्ण है। इनमें दीपावली रात्रि, होली रात्रि, दुर्गा अष्टमी की कालरात्रि और फागुन माह की महाशिवरात्रि शामिल है। महाशिवरात्रि पर स्थान पर पूजन का विशेष महत्व है। अरुणा, वरुणा और सरस्वती नदी का संगम होने से चलते यहां पांडवों ने भी तप किया था। इसका वर्णन शिव पुराण में दर्ज है। सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि लंगर भवन को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इसमें एक हिस्सा संत महात्माओं के लिए रिजर्व रहेगा और दो में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में साढे तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए आने और जाने का रूट अलग अलग होगा। अवस्थित ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों को हटाने के लिए इस बार ट्रैफिक पुलिस क्रेन के साथ तैनात रहेगी। मेले की तैयारी को लेकर मेला परिसर में दुकानें और झूले लगने शुरू हो गए हैं।

सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में : श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर के पुरोहितों के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में रहेंगे। तीनों ग्रहों की युति और महाशिवरात्रि का योग 2025 से पहले 1965 में बना था। इस साल महाशिवरात्रि पर शिव के साथ सूर्य, बुध और शनि ग्रह की विशेष पूजा का भी शुभ योग है। इस योग में की गई पूजा और पाठ से कुंडली से जुड़े ग्रह दोष शांत होते हैं। श्रीमहंत पुरी का स्वागत : प्रयागराज महाकुंभ से श्रीमहंत बनकर लौटे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव रविंद्र पुरी का संगमेश्वर महादेव मंदिर में अभिनंदन किया। मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य मंदिर के ब्राह्मण और समस्त सेवा दल और श्रद्धालुओं ने श्री महंत रविंद्र पुरी को माला पहनाई। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थापक, प्रबंधकों एवं सेवादल अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधा यहां मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed