फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sheikhpura School first in Kabaddi

Karnal News: कबड्डी में शेखपुरा स्कूल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Sheikhpura School first in Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। कबड्डी के 14 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा प्रथम, कन्या गुरुकुल मोर माजरा द्वितीय तथा एसवीएम राहड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा के 17 आयु वर्ग मुकाबले में एसवीएम राहड़ा ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। 19 आयु वर्ग कबड्डी में आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के को-ऑर्डिनेटर सुनील ढुल ने बताया कि 18 अगस्त को लड़कियों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और 20 और 21 अगस्त को 14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में करवाई गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजमेर सिंह संधू ने कहा कि खेलों से विद्यार्थी का संपूर्ण विकास होता है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन जिंदल का प्रबंधन कमेटी में विशेष योगदान रहा। मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, प्रीतम राणा, नवीन नीलम, कविता व धनराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed