फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   shared bicycle scheme, Karnal shared bicycle scheme, transport minister, karnal

करनाल में सांझी साइकिल योजना शुरू

Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
shared bicycle scheme, Karnal shared bicycle scheme, transport minister, karnal
करनाल में सांझी साइकिल योजना शुरू - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने करनाल नगर निगम कार्यालय में पब्लिक बाइक शेयरिंग यानि सांझी साइकिल कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में परिवहन विभाग की ओर से चालान काटने से अर्जित होने वाली धनराशि का 50 प्रतिशत सड़क सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और वातावरण भी बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हर वर्ष दुर्घटनाओं से लाखों लोगों की आकस्मिक मौत हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा को और मजबूत करना हैं। मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अच्छी दिशा में बढ़ रही हैं। सभी का सहयोग लिया जा रहा है। जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। पब्लिक बाइक शैयरिंग इस दिशा में बेहतर साबित होगा। इसकी सफलता मिलने पर इस कार्यक्रम को पूरे हरियाणा प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री ने डोकिंग स्टैंड का उद्घाटन किया और रोड स्वीपिंग मशीन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इससे पहले, मंत्री रेलवे डोकिंग स्टैंड से नगर निगम डोकिंग स्टैंड तक साइकिल से पहुंचे। उनके साथ डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसपी पंकज नैन, एसपी जेल शेर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम की महापौर रेणुबाला गुप्ता ने कहा कि नगर निगम द्वारा करनाल को स्मार्ट सीटी बनाए जाने की दिशा में सांझी साइकिल कार्यक्रम भी अहम भूमिका अदा करने वाला है। यह कार्यक्रम लोगों के लिए एक नई सौगात लेकर आएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सेवा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत यह कार्यक्रम भी शहर वासियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक संदेश लेकर आएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सबका सांझा प्रयास सफलता के नए अध्यायों का सूत्रपात करेगा। एसपी पंकज नैन ने इसे नगर निगम और हरियाणा पुलिस का सांझा प्रयास बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अन्य के लिए भी अनुकरणीय रहेगा। नगर निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बेशक यह कार्य चुनौती भरा है लेकिन जनता के सहयोग से इसे सफल बनाया जाएगा। शहर में 18 डोकिंग स्टैंड बनाए जाएंगे। हर स्टैंड पर 10 साइकिलें होंगी। इस समय प्रथम चरण में 6 डोकिंग स्टैंड तैयार हैं। इस मौके पर सारिका पांडा और रोयल साइकिलिंग क्लब के सदस्य भी उपस्थित थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed