फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shagun and Sawan race for victory

शगुन और सावन ने लगाई जीत की रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shagun and Sawan race for victory
49: निसिंग ब्लॉक के गांव शाहपुर में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतिय?
करनाल। नेहरू युवा केंद्र करनाल (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार) की ओर से निसिंग ब्लॉक के शाहपुर गांव में शनिवार को दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शगुन और द्वितीय स्थान पर खुशी रहीं। वही लड़कों में प्रथम स्थान पर सावन और द्वितीय स्थान पर नवीन रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, स्मृति चिह्न एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग एवं लेखाकार राज कुमार गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को बताया कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल को हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल अनिवार्य है। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है। साथ ही सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। कहा कि नेहरू युवा केंद्र समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित करवाता है। क्लब के प्रधान चिराग ने बताया कि खेल के अंतर्गत शरीर अधिक परिश्रम करता है। जिसने अपने जीवन में खेलों को महत्व दिया है, वह सदैव प्रसन्न, स्वस्थ और मजबूत रहता है। उसमें आत्मविश्वास रहता है, नेतृत्व की क्षमता उत्पन्न होती है और इच्छाशक्ति बलवती रहती है। इस मौके पर सावन, अनिल, जसमेर सिंह, खेल प्रशिक्षक सुरेंद्र और क्लब सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed