फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Servants coming from Delhi agency are cleaning the house

Karnal News: दिल्ली की एजेंसी से आ रहे नौकर साफ कर रहे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Servants coming from Delhi agency are cleaning the house
नौकरी के पांचवें दिन नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन




सर्राफा कारोबारी की कोठी से ले गया एक करोड़ के जेवरात

संजू कुमार

करनाल। घरों में कामकाज करने वाले नौकर विश्वास खोते जा रहे हैं। मौका मिलते ही घरों से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं। हाल ही में दो घटनाएं ऐसी सामने आईं, जिनमें दिल्ली की कंपनी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर नौकरों को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया। नौकर मौका मिलते ही करोड़ों का माल लेकर फरार हो गए।
सेक्टर-सात में सर्राफा कारोबारी ने दिल्ली की कंपनी के जरिए पांच नौकर रखे हैं। इन्हीं नौकरों में करीब पंद्रह दिन पहले बिहार का रहने वाला विनोद भी था। यह नौकर एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। वहीं दिल्ली की कंपनी से महज पांच दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सेक्टर-सात निवासी रॉयल लूथरा की कोठी पर आई।
विज्ञापन


महिला ने 20 अक्तूबर को रॉयल लूथरा उसकी माता सुबह नहाने के लिए गई थीं और पिता दूसरे बाथरूम में नहा रहे थे। इस दौरान महिला नौकरानी ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और डायमंड के चार कड़े, सोने के चारकड़े, सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, सोना और डायमंड का एक पेंडेंट समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सेक्टर-सात में सर्राफा कारोबारी के कोठी में चोरी की वारदात को 24 घंटे हो गए हैं। पुलिस आरोपी नौकर के बारे में सुराग तक नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद आरोपी की धर-पकड़ में जुटी है। कोठी के अंदर अन्य कामकाज करने वाले नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद------------------

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नौकर रख रहे हैं तो थाने में सत्यापन जरूर कराएं। नौकर का आधार कार्ड संबंधित अन्य दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिए। नौकर के बारे में पहले सारी जानकारी हासिल करें। कहीं वह अपराधिक मामलों में लिप्त तो नहीं। घर को नौकर को अकेला नहीं छोड़े। लॉकर के बारे में कोई जानकारी किसी को भी न दें। नौकर पर नजर रखनी चाहिए कि कही वह घटना के करने के फिराक में तो नहीं।

सर्राफा कारोबारी की कोठी में नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - शलिंद्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-32-33 करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed