फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Second medical university can be gifted in the new year

नव वर्ष में मिल सकती है दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Second medical university can be gifted in the new year
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले को दूसरी मेडिकल यूनिवर्सिटी जनवरी तक मिलने की संभावना है। कुटेल में बनाई जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है। शेष तीस फीसदी काम जल्द पूरा करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा कुटेल में लगभग 761.51 करोड़ रुपये की लागत से इस यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
इस यूनिवर्सिटी को आधुनिक यूनिवर्सिटी बनाया जाएगा। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 730 बेड का एक अस्पताल भवन होगा। साथ ही आधुनिक सुविधा युक्त संस्थान भवन और रिहायशी भवन भी शामिल होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी के वित्त नियंत्रक ओमबीर राणा ने बताया कि इस यूनिवर्सिटी में 530 बेड का अस्पताल प्रस्तावित था। अब इसमें संशोधन कर दिया गया है। इसमें बेड की क्षमता बढ़ाकर 730 कर दी गई है।
विज्ञापन

इस अस्पताल के निर्माण का बजट 433 करोड़ 36 लाख रुपये है। यहां सभी बेड अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगे। इसी तरह लाइब्रेरी, लेक्चर थियेटर और अन्य प्रशासनिक भवन बनाए जा रहे हैं, जिन पर अनुमानित 156 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। साथ ही 169 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से रिहायशी ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य आगामी दिसंबर 2022 तक पूरा करवा दिया जाएगा और जनवरी में यह शुरू हो यूनिवर्सिटी में नर्सिंग और फिजियोथैरेपी की कक्षाएं शुरू हैं। इन विद्यार्थियों से यूनिवर्सिटी प्रांगण में मानसून सीजन के दृष्टिगत पौधरोपण करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उपायुक्त अनीश यादव बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्य से जुडे़ एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनिवर्सिटी के निर्माण की गति को तेज करें और अपने अनुबंध के अनुसार निर्धारित समय अवधि में हर संभव पूरा करवाएं। मौके पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक और पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी के नियंत्रक जगदीश दुरेजा, लेखा अधिकारी प्रवीन बहल, सीपीएसयू एजेंसी के एजीएम संजय कुमार, इंजीनियर अंकित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed