{"_id":"691f7580a1c8fd27bc018e70","slug":"second-accused-arrested-for-firing-at-liquor-shop-karnal-news-c-45-1-kur1007-145649-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शराब ठेके पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शराब ठेके पर गोली चलाने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने लाडवा शराब ठेके पर गोली चलाने के मामले में शामिल आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर जिले के चमरोड़ी गांव के रहने वाले रितिक कंबोज के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 सितंबर की रात को लाडवा बस अड्डे के सामने स्थित शराब ठेके पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर जिलेभर में नाकेबंदी करके जांच की गई थी। मामले में 19 सितंबर शाम को अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम आरोपियों की तलाश में लाडवा क्षेत्र में मौजूद थी। टीम ने मुठभेड़ में घायल आरोपी को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। आरोपी की पहचान जैनपुर जाटान गांव निवासी अमन के रूप में हुई थी। रितिक के खिलाफ यमुनानगर में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।