फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Seasonal plants and flowers will be planted in the nursery of HSVP

Karnal News: एचएसवीपी की नर्सरी में लगेंगे मौसमी पौधे और फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seasonal plants and flowers will be planted in the nursery of HSVP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत सेक्टर-13 स्थित एचएसवीपी की नर्सरी में मौसमी पौधे और फूल लगाए जाएंगे, वहीं सेक्टर-6 और सेक्टर-7 की ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सेक्टर-8 और सेक्टर-9 में भी कार्य किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-13 की नर्सरी को आधुनिक तरीके से विकसित कर यहां बड़े पैमाने पर मौसमी फूलों और पौधों का उत्पादन किया जाएगा। इन पौधों का उपयोग शहर के पार्कों, ग्रीन बेल्ट, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों को सजाने में किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य है कि शहर में अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाई जाए और पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

सेक्टर-6 और 7 की ग्रीन बेल्ट होगी विकसित

दूसरी ओर एचएसवीपी की बागवानी शाखा की ओर से पहले चरण में सेक्टर-6 और सेक्टर-7 की ग्रीन बेल्ट को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। लंबे समय से उपेक्षित पड़ी इन ग्रीन बेल्टों की सफाई, घास कटाई, पौधरोपण, सिंचाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पाथवे, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर वातावरण और सैर-सपाटे की सुविधा मिल सके। ग्रीन बेल्टों में किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। हरित क्षेत्र पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, ताकि सार्वजनिक भूमि को मुक्त कर हरियाली विकसित की जा सके। इसके बाद दूसरे चरण में सेक्टर-8 और सेक्टर-9 की ग्रीन बेल्ट का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इससे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण सुधार पर जोर

एचएसवीपी जेई विकास ने बताया कि इस पहल से प्रदूषण कम करने, तापमान संतुलित रखने और शहर की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलेगी। हरित क्षेत्र बढ़ने से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और शहर का पर्यावरणीय संतुलन मजबूत होगा। एचएसवीपी शहर के अन्य सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट और पार्कों के विकास की भी योजना तैयार कर रहा है, ताकि शहर को हरित और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed