{"_id":"61941a707b42f1708454944c","slug":"sdp-kit-over-not-getting-free-platelets-karnal-news-knl89827879","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीपी किट खत्म, नहीं मिल रही निशुल्क प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीपी किट खत्म, नहीं मिल रही निशुल्क प्लेटलेट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश चौहान
करनाल। सरकारी अस्पतालों में दाखिल डेंगू मरीजों को निशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) नहीं मिल रहे हैं। मरीजों को प्लेटलेट्स जंबो पैक लेने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 8500 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। जो कि मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
डेंगू के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया था कि सरकारी अस्पतालों में दाखिल डेंगू पॉजिटिव मरीजों को निशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स मिलेगी। इसके एक पैक में 25 से 30 हजार के करीब प्लेटलेट्स होते हैं। जिससे मरीज को बार-बार प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाने पड़ते। इसके लिए मरीज को सिर्फ उसी ब्लड ग्रुप का डोनर लाना पड़ता है जिस ब्लड ग्रुप के प्लेटलेट्स चाहिए। लेकिन इस योजना का लाभ कुछ ही मरीजों को मिल पाया है, क्योंकि करीब एक महीने से एसडीपी किट खत्म हैं। अब मरीज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 8500 रुपये देकर प्लेटलेट्स के जंबो पैक ले रहे हैं।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा उन्हें एसडीपी किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इस कारण वह मरीजों को इस योजना का लाभ नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि एसडीपी किट मेडिकल कॉलेज ही देगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग से जारी पत्र में सीएमओ कार्यालय द्वारा ही एसडीपी किट उपलब्ध कराने के आदेश हैं। संवाद
विज्ञापन
चार जिलों के मरीजों के लिए है सुविधा
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ही प्लेटलेट्स के जंबो पैक बनाने की मशीन है। जिसमें करीब एक घंटे में ही डोनर के रक्त से प्लेटलेट्स अलग निकाल लिए जाते हैं और रक्त दोबारा डोनर को चढ़ा दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के आदेश से इन चारों जिले के उन डेंगू मरीजों को लाभ मिला है जो सरकारी अस्पतालों में दाखिल हैं।
प्राइवेट ब्लड बैंक में खर्च करने पड़ रहे 14 हजार रुपये
डेंगू के बढ़ते केसों के साथ प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ रही है। जंबो पैक का मेडिकल कॉलेज में रेट 8500 रुपये है, वहीं सरकार की ओर से प्राइवेट ब्लड बैंक के लिए 11 हजार रुपये निर्धारित किए हैं लेकिन प्राइवेट ब्लड बैंक संचालक 14 हजार रुपये तक ले रहे हैं।
विभाग के पास जितनी एसडीपी किट थी मेडिकल कॉलेज को दे दी है। अब मेडिकल कॉलेज ही अपने स्तर पर एसडीपी किट की व्यवस्था करेगा।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
सरकारी अस्पताल में दाखिल डेंगू मरीजों को योजना के तहत सीएमओ कार्यालय द्वारा ही मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को एसडीपी किट उपलब्ध कराने को कहा गया है। जितनी किट सीएमओ कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, मरीजों को निशुल्क प्लेटलेट्स दे दी गई है। अब काफी समय से सीएमओ कार्यालय द्वारा किट नहीं उपलब्ध कराई गई। इस कारण मरीजों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
- डॉ. हिमांशु मदान, एमएस, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल