फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Man stabbed to death in Karnal

करनाल: मूर्तिकार की चाकू मारकर हत्या, चार बदमाशों ने 16 हजार रुपये लूटे

Sat, 06 Nov 2021 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 02:12 AM IST
सार

करनाल में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या हत्या का मामला सामने आया है। मृतक मूर्तिकार का काम करता था। चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर 16 हजार रुपये लूट लिए। परिजनों के अनुसार वे मृतक को अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसके इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसके बाद उसकी जान चली गई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Man stabbed to death in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल में राजस्थान के मूर्तिकार युवक पर दिवाली की रात चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर 16 हजार रुपये लूट लिए। जख्मी हालत में युवक को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर लूट व हत्या के साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हमले में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज में घंटों उपचार नहीं मिल पाने के कारण ही युवक की मौत हो गई। राजस्थान के पाली जिले के कई मूर्तिकार परिवार करनाल के सेक्टर-4 में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या
विज्ञापन


मां को लेने गए थे रेलवे स्टेशन
इसके साथ ही त्योहारों आदि पर देवी-देवताओं व महापुरुषों की मूर्तियां बनाकर उनकी बिक्री करके अपना जीवनयापन करते हैं। इन्हीं परिवारों में से संजय की घंटाघर पर मूर्तियों की दुकान है। दिवाली को लक्ष्मी, गणेश आदि की मूर्तियों की बिक्री के लिए दुकान लगाई थी। शाम को दुकान पर प्रकाश (21) पुत्र खेताराम, उसके साथ महेंद्र, संजय व किशन भी पहुंचे, ताकि सामान वापस घर लाया जा सके, लेकिन इसी बीच सूचना मिली कि संजय की मां ट्रेन से करनाल पहुंच रही है। संजय के साथ प्रकाश, महेंद्र, संजय व किशन चारों उन्हें लेने के लिए रेलवे स्टेशन चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक युवकों ने किया हमला
वहां चारों बाहर की दुकानों के पास ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां खड़े चार युवकों ने उन पर अचानक हमला बोल लिया। चाकू दिखाकर उनसे मारपीट की और उनकी जेब से मूर्ति बिक्री के 16 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से प्रहार किए, जिससे प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महेंद्र व संजय भी जख्मी हुए। गंभीर हालत में प्रकाश को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। महेंद्र ने आरोप लगाया कि दिवाली की रात होने के कारण आपातकाल में कोई चिकित्सक नहीं था। 

ये भी पढ़ें-सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
घंटों प्रकाश वहां तड़पता रहा और खून बहता रहा। काफी देर बाद उपचार मिल सका। इस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी, लेकिन वह भी शाम को अस्पताल पहुंची, जिस कारण पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। इधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बीड़ी का बंडल लेते समय लुटेरों ने देख लिए थे रुपये
प्रकाश के साथी महेंद्र, किशन आदि का कहना है कि रेलवे स्टेशन के बाहर संजय ने दुकान से बीड़ी का बंडल लिया था। दुकानदार को खुले रुपये देने के लिए उसने जेब से सारे रुपये एक साथ बाहर निकाल लिए थे। उसमें से 10 रुपये का नोट निकालकर फिर सारे रुपये वापस जेब में रख लिए। शायद इसी दौरान वहां खड़े किसी लुटेरे की नजर उसके रुपयों पर पड़ गई थी। तभी आरोपियों ने रुपये के लालच में वारदात को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: डीएपी न मिलने पर भड़के किसान, रतिया के संजय गांधी चौक पर लगाया जाम

प्रकाशपर्व पर अंधेरी हो गई मंजू की जिंदगी
प्रकाश की शादी सात महीने पहले ही पाली गांव के निकट स्थित बाला गांव की मंजू से हुई थी। वह अपनी पत्नी मंजू को भी करनाल ले आया था। दोनों साथ ही रहते थे। मंजू भी मूर्तियां बनाने में मदद करती थी, लेकिन प्रकाशपर्व पर उसकी जिंदगी में हमेशा के लिए अंधेरा हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed