फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools can upload marks of annual examination till 24

Karnal News: वार्षिक परीक्षा के अंक विद्यालय 24 तक कर सकते हैं अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Schools can upload marks of annual examination till 24
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्धता प्राप्त राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों, विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों व छात्राओं के वार्षिक परीक्षा अंक 24 जून तक अपलोड कर सकते हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि विद्यालयों द्वारा अंक अपलोड करते समय परीक्षा परिणाम को रिजल्ट लेट टू एलिजिबिलिटी (आरएलई) किया गया था। ऐसे सभी विद्यालय 24 जून तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपने विद्यालय की लॉगिन आईडी से अंक अपलोड करना/आरएलई हटाना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों व छात्राओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो ऐसे छात्रों व छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed