फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schemes will not work, bring change in social thinking

योजनाओं से नहीं चलेगा काम, सामाजिक सोच में लाएं बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Schemes will not work, bring change in social thinking
भारत कोकिला सरोजनी नायडू के जन्मदिवस पर रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। कुछ महत्वपूर्ण पदों को संभाल रहीं महिलाओं का कहना था कि पिछड़ेपन के लिए महिलाएं भी खुद कम जिम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि अधिकांश महिलाएं विशेष पदों पर बैठे होने के बावजूद पुरुषों के दिशा-निर्देशन में ही काम करतीं हैं। इसके अलावा सामाजिक सोच में भी बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन

क्याें मनाया जाता हैं राष्ट्रीय महिला दिवस
यूं तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है लेकिन 2014 में भारतीय महिला संघ व अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के दौरान सरोजनी नायडू की 135वीं जयंती पर 13 फरवरी को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने योगदान के साथ ही महिलाओं के अधिकारों को लेकर संघर्ष किया था, इसलिए उन्हें नाइटेंगल ऑफ इंडिया, भारत कोकिला के रूप में पहचान मिली। सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थीं। 2 मार्च 1949 को उनका देहांत हो गया था।
विज्ञापन

खुद संभालनी होगी जिम्मेदारी
जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं पर हालात उतनी तेजी से बदलते नहीं दिख रहें। राजनीतिक दृष्टिकोण से बात करें तो पंचायत चुनाव में आरक्षण मिलने के बाद भी अधिकतर महिला पंचायत अध्यक्ष पद से लेकर अन्य राजनीतिक पदों पर बैठने के बाद भी पति के दिशा निर्देशन में ही काम करतीं हैं। ऐसे में मेरा यही मानना है कि इसमें महिलाओं का भी दोष है। हालांकि महिलाओं की आने वाली पीढ़ी महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को जरूर साकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं से नहीं चलेगा काम
अधिवक्ता संगीता वर्मा ने बताया कि हमारे देश में कई वर्षों से राष्ट्रीय महिला दिवस, महिला दिवस, बालिका दिवस जैसे कई दिवस हर वर्ष मनाए जाते हैं। सरकारें भी अपनी ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बनाती हैं लेकिन ये योजनाएं कागजों में तो अच्छी लगती हैं पर धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। मेरा मानना है कि अभी भी महिलाओं के इस पिछडे़पन के पीछे महिलाएं खुद भी जिम्मेदार हैं। जब दोनों बराबर की कमाई और काम करते हैं तो घर के काम में भी दोनों को बराबर का ही काम करना चाहिए। सरकारें कितनी भी योजनाएं ले आएं जब तक समाज की सोच में बदलाव नहीं आता इस प्रकार के दिवस मनाने का कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed