{"_id":"61157e6e8ebc3e7ae71d98c9","slug":"scavenged-at-the-railway-station-karnal-news-knl79801075","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चप्पा-चप्पा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चप्पा-चप्पा खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुरक्षा के मद्देनजर वीरवार को विशेष जांच अभियान चलाया। जीआरपी का विशेष दस्ता अंबाला से करनाल पहुंचा। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दस्ते ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। हर संदिग्ध यात्री से पूछताछ और सामान की जांच की। आने-जाने वाली हर रेलगाड़ी में जांच की गई। रेलवे वेंडर को भी सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक हिदायतें दी गई।
सुबह से ही जीआरपी की टीम स्टेशन को खंगालने में जुट गई। प्लेटफार्म पर हर कूड़ादान को खाली करके जांचा गया। यात्रियों के सामान की जांच की। यात्रियों व कर्मचारियों के पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनों के बारे में पूरा विवरण लिया गया। सफाई कर्मचारियों व कुलियों को भी निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध वस्तु व यात्री की सूचना तुरंत दें। रेल यात्रियों को संदेश दिया कि गाड़ी में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने कहा कि पिछले कई दिन से जांच अभियान जारी है। 15 अगस्त के चलते रेलवे स्टेशन पर विशेष तौर पर जांच अभियान चल रहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जीआरपी अलर्ट पर है।